श्रीनगर में 'कोरोना' से एक बुजुर्ग की मौत, देश में मरने वालों की संख्या हुई 12
श्रीनगर में 'कोरोना' से एक बुजुर्ग की मौत, देश में मरने वालों की संख्या हुई 12
Share:

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अभी भी एक तबका ऐसा है जो इस मसले की गंभीरता को नहीं ले  रहा है और सामाजिक दूरी जैसे अति महत्वपूर्ण उपाय को अपनाने में रुचि नहीं दिखा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक इससे 606 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 12 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है जहां अभी तक इसके 124 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

श्रीनगर के हैदरपोरा में 65 वर्षीय बुजुर्ग की इस बीमारी से मौत हो गई है। उनके संपर्क में आए चार लोगों की जाँच रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव आई थी। जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव (योजना आयोग) रोहित कंसल ने इस सम्बन्ध में जानकारी दी। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में गुरुवार को पांच पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ मध्यप्रदेश में संक्रमित मरीजों की तादाद 20 हो गई है।

वहीं महाराष्ट्र से सटे राज्य गोवा में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यहां तीन संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमितों में एक 25 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति और 55 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। तीनों क्रमशः स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से यात्रा करके भारत वापस आए हैं।

लॉकडाउन : नियम तोड़ रहा था कांग्रेस विधायक, पुलिस में हुआ मामला दर्ज

लॉकडाउन के बीच पेट्रोल-डीज़ल पर प्रशासन का बड़ा फैसला, जारी किया ये आदेश

MCX : शाम के कारोबार में उछला सोना, जाने प्रति 10 ग्राम रेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -