पंजाब में 'बेअदबी' का एक और मामला, गुरुद्वारा रेरू साहिब के पास मिले गुटका साहिब के फटे हुए पन्ने
पंजाब में 'बेअदबी' का एक और मामला, गुरुद्वारा रेरू साहिब के पास मिले गुटका साहिब के फटे हुए पन्ने
Share:

अमृतसर: पंजाब में एक बार फिर ‘बेअदबी’ का मामला प्रकाश में आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। यह मामला लुधियाना के डाबा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बसंत नगर इलाके से सामने आया है। यहाँ रविवार (16 जनवरी 2022) शाम को गुरुद्वारा रेरू साहिब के पास गुटका साहिब के फटे हुए पन्ने बरामद हुए हैं। जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।  पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से फटे हुए पन्नों को एकत्रित किया और गुरुद्वारा साहिब के कर्मचारियों के हवाले कर दिया। 

संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP, ग्रामीण) रावचरण सिंह बराड़ ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने गुरुद्वारा रेरू साहिब के पास एक गली में गुटका साहिब के फटे हुए पन्ने देखे थे और पुलिस को जानकारी दी थी। जिसके बाद उन्होंने जाँच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने सुखदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डाबा थाना प्रभारी उप निरीक्षक दविंदर सिंह ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 295-A (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज खँगाल रही है और आरोपित को खोज रही है। 

बता दें कि हाल ही में पंजाब के अमृतसर जिले के अजनाला शहर स्थित भागूपुर हवेलियाँ गुरुद्वारा में बेअदबी के आरोप में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया था। उस पर इल्जाम था कि उसने गुरुग्रंथ साहिब के सरूप को पालकी साहिब से उठा कर मेज पर रख दिया था। इसके बाद उसने गुटका साहिब को अपनी जेब में रख लिया था। उसने रुमाल साहिब को भी उठाकर जेब में रख लिया और भागने का प्रयास करने लगा। तभी गुरूद्वारे के प्रबंधकों ने उसे पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। उसे मानसिक रूप से असंतुलित करार दिया गया था।

मेयर के आवास पर आत्मदाह करने पहुंची बर्खास्त सफाई कर्मचारी, पुलिस ने घेरा और फिर...

बलि के दौरान काट डाली बकरा पकड़े युवक की गर्दन, आंध्र का सनसनीखेज मामला

आदिवासी महिला से दुष्कर्म के मामले में ओडिशा की अदालत ने 2 लोगों को 20 साल कैद की सजा सुनाई

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -