लखनऊ। पिछले कुछ महीनों से देश में की घटनाएँ तेजी से बढती ही जा रही है। सरकार और पुलिस की तमाम कोशिशो के बाद भी ऐसी घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब मॉब लिन्चिंग का एक और भयानक मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आया है जहा एक 12 साल के लड़के को पीट-पीट कर मार डाला है।
यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के नादरोई गांव का है। यहाँ एक 12 साल के एक दलित लड़के को सिर्फ इसलिए पीट-पीट कर मार डाला क्योकि उसने जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में सजाए गए गुब्बारों को हाथ लगाया था। इस बच्चे की हत्या का आरोप गांव के ही 5 लड़कों पर है। मंगलवार को इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इन पांचो आरोपियों के खिलाफ धारा 304 ए और एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि ये सभी आरोपी नाबालिग हैं। अलीगढ़ के एसपी आशुतोष द्विवेदी के मुताबिक पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है लेकिन इसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की गंभीर जाँच शुरू कर दी है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान एक आरोपी ने पीड़ित का हाथ पकड़ रखा था जबकि दो आरोपियों ने उसके पैर पकड़ रखे थे। वहीं दो लड़के उसके पेट में घूंसा मार रहे थे।
ख़बरें और भी