मुंबई में एक और कोरोना पीड़ित की मौत, मृतकों का आंकड़ा हुआ 10
मुंबई में एक और कोरोना पीड़ित की मौत, मृतकों का आंकड़ा हुआ 10
Share:

नई दिल्ली: खतरनाक कोरोना वायरस की चपेट में अब पूरा देश आ चुका है। देश में कोरोना संक्रमितों की तादाद अब बढ़कर 492 हो गई है। इसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कोविड-19 से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि कोविड 19 के दुनियाभर में तक़रीबन 3 लाख 80 हजार से अधिक संक्रमित हैं और 16,497 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। 

इसी के साथ मुंबई में कोरोना से मरने वालों की तादाद बढ़कर चार हो गई है। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय मृतक 15 मार्च को UAE से लौटे थे।  बताया जा रहा है कि 65 वर्षीय मृतक को 23 मार्च को खांसी और सांस लेने में तकलीफ के बाद चिंचपोकली स्थित कस्तूरबा अस्पताल में दाखिल कराया गया था। कोरोना का टेस्ट कराए जाने के बाद उनकी रिपोर्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

मरीज को पहले से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या थी। बताया जा रहा है कि कोरोना के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए आज पीएम मोदी हफ्ते में दूसरी बार राष्ट्र को सम्बोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस सम्बोधन में पीएम मोदी इमरजेंसी का ऐलान कर सकते हैं।

हीरा बेन ने भी अपने आवास से इस बात का किया सम​र्थन

कोरोना वायरस : क्या भारतीय जेल से आजाद होने वाले है अपराधी ?

कोरोना : इस अस्पताल की क्वरांटाइन व्यवस्था पर भड़का दुबई से लौटा शख्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -