एक मिनट में इन एप से इंटरनेट पर होता है यह, जानकर हो जाएंगे हैरान
एक मिनट में इन एप से इंटरनेट पर होता है यह, जानकर हो जाएंगे हैरान
Share:

अगर आपसे पूछा जाए कि आप एक मिनट में क्या-क्या कर सकते हैं तो आपका जवाब क्या होगा? इसके अलावा आप कहेंगे कि मैं 10 मैसेज भेज सकता हूं या फिर 100 मीटर की दौड़ लगा सकता हूं, परन्तु सोचिए यही काम अगर दुनिया में लाखों लोग एक साथ करें तो? आज हम इसी मुद्दे पर बात करेंगे एक मिनट में इंटरनेट की दुनिया में क्या-क्या होता है? डाटा एनालिस्ट कंपनी domo ने इसकी लिस्ट जारी की है कि एक मिनट में इंटरनेट पर क्या-क्या होता है?

व्हाट्सप्प-एक मिनट में व्हाट्सएप पर 4.1 करोड़ मैसेज भेजे जाते हैं। व्हाट्सएप सबसे अधिक व्यस्त नए साल की शाम को होता है। इसी साल व्हाट्सएप ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक नए साल 2020 की पूर्व संध्या पर पूरी दुनिया में 100 अरब व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए हैं। हैरान करने वाली यह है कि 100 अरब में से 20 अरब मैसेज केवल भारत से भेजे गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप के इतिहास में एक दिन में सबसे अधिक मैसेज भेजे जाना का रिकॉर्ड बन गया है। यूट्यूब-यूट्यूब के बारे में आपको बताने की जरूरत तो नहीं है, लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि यूट्यूब पर एक मिनट में 45 लाख वीडियो देखे जाते हैं। इसके अलावा लोग गाने सुनने के लिए भी अभी भी यूट्यूब का ही सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं, जबकि अब कई सारे म्यूजिक एप मार्केट में हैं। गूगल-गूगल का सर्च इंजन की दुनिया का शहंशाह कहा जाता है, क्योंकि आजतक कोई ऐसा सर्च इंजन पैदा नहीं हुआ जिसने गूगल को पीछे छोड़ दिया है। वही गूगल का सर्वर शायद ही कभी क्रैश होता है। गूगल पर एक मिनट में 38 लाख सर्च किए जाते हैं। 

फेसबुक-फेसबुक पर हर मिनट 10 लाख लोग लॉगइन करते हैं। अब आप अंदाजा लगा लीजिए कि एक मिनट में 10 लाख लोगों को संभालने के लिए कितने बड़े सर्वर की जरूरत होती होगी। इंस्टाग्राम-इंस्टाग्राम पर एक मिनट में 2,77,777 तस्वीरें अपलोड होती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम को 2012 में फेसबुक ने खरीद लिया था। एप स्टोर- गूगल प्ले और एपल के एप स्टोर पर एक मिनट में 3,90,000 एप डाउनलोड किए जाते हैं जिनमें सभी तरह के एप मौजूद होते हैं। ट्विटर-ट्विटर पर एक मिनट में 5,11,200 ट्वीट होते हैं। सबसे ज्यादा ट्वीट देश और दुनिया में चल रहे सामाजिक मुद्दों के हैशटैग के साथ होते हैं। नेटफ्लिक्स-हर मिनट नेटफ्लिक्स पर कुल 6,94,444 घंटे के वीडियो देखे जाते हैं। 2016 में भारत में लॉन्च होने के बाद नेटफ्लिक्स की लोकप्रियता में काफी तेजी आई है। वही भारत में इसे काफी पसंद किया जा रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग-ऑनलाइन शॉपिंग में एक मिनट में लोग 10 लाख डॉलर यानी लगभग  71 अरब रुपये खर्च कर देते हैं। ये ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और ईबे हैं। गिफी-जिफी पर एक मिनट में 48 लाख जिफ बनाए जाते हैं। व्हाट्सएप में जिफ का सपोर्ट आने के बाद जिफी काफी लोकप्रिय हुआ है। जिफ फाइल एक मीडिया फाइल होती है जिसमें कोई ऑडियो नहीं होता।

इस स्मार्टफोन का नाम बदलेगा POCO, कंपनी ने किया कन्फर्म

भारत में Samsung Galaxy S10 Lite हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में लेनोवो ने M10 टैबलेट को किया लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -