मुंबई: बांद्रा इलाके में गिरा एक इमारत का हिस्सा, एक की मौत
मुंबई: बांद्रा इलाके में गिरा एक इमारत का हिस्सा, एक की मौत
Share:

मुंबई: मुंबई से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के बांद्रा इलाके में एक इमारत का हिस्सा गिर गया है। बताया जा रहा है कि इसके गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। वहीँ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ खबर यह भी है कि 17 लोगों को अभी तक रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीँ मौके पर मौजूद अग्निशमन और पुलिस विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

हाल ही में इस बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने कहा है कि, ''मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद हैं।'' वहीं बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)के मुताबिक, बांद्रा पूर्व के खेरवाड़ी रोड इलाके में तड़के 1।45 बजे एक घर की दीवार गिरने के बाद कुल 17 लोगों को बचाया गया है। घटना में कम से कम पांच लोगों को चोटें आई हैं। खबरों के मुताबिक मुंबई के बांद्र इलाके में एक चार मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया। यह हादसा रात करीब 1।30 बजे हुआ और इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा, पांच लोग भी घायल हो गए। इस घटनाके बारे में जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट व स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया। इस हादसे के बाद बांद्रा के कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना का जायजा लिया। आप सभी जानते ही होंगे कि मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। ऐसी में बारिश के कारण राहत व बचाव कार्य में लगे फायर कर्मी को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कृति खरबंदा ने ली कोरोना वैक्सीन की डोज

जानिए महाराष्ट्र सरकार का 5 लेवल अनलॉक प्लान जिनके तहत प्रतिबंधों में दी जाएगी ढील

महाराष्ट्र: बाल-बाल बचे पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे, बीच मीटिंग में गिरा छत का स्लैब और झूमर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -