एक के बाद एक सिलेंडर हुए ब्लास्ट तो मकान मालिक हुआ फरार
एक के बाद एक सिलेंडर हुए ब्लास्ट तो मकान मालिक हुआ फरार
Share:

पटना: बिहार के भागलपुर का नवगछिया क्षेत्र के एक मकान में 1-1 कर 21 रसोई गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट होना शुरू हो गया। इससे पूरा क्षेत्र थर्रा उठा। लोगों में दहशत व अफरातफरी  का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने घरों से भागना शुरू कर दिया। धमाकों से लगी आग की लपटें दूर-दूर तक नज़र आ रही थी। अभी आग के कारण का अब तक पता नहीं  चल पाया है। वहीं कहा जा रहा है कि अवैध सिलेंडर रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।  घटना के उपरांत मकान मालिक परिवार सहित घर छोड़कर भाग निकला। भागलपुर के SDO यतेंद्र कुमार पाल के मुताबिक मकान मालिक के विरुद्ध मामले दर्ज कर उसे जल्द हिरासत में लिया जाने वाला है। इस बात की कार्रवाई चल रही है कि बिना किसी लाइसेंस के इतनी बड़ी तादाद में उसके पास इतने गैस सिलेंडर कैसे आए? पुलिस ने घटनास्थल से 60 से अधिक सिलेंडर जब्त  कर लिए है। 

सिलेंडरों में धमाके व आग की घटना शुक्रवार दोपहर तकरीबन सवा एक बजे हुई। नवगछिया के नोनियापट्टी में रामचन्द्र साह के घर में ये ब्लास्ट होना शुरू हुआ। इससे उनके आसपास के कई अन्य घर भी आग की चपेट में आ गए। आग बुझाने के बीच रामचन्द्र साह का चेहरा भी बहुत बुरी तरह से झुलस गया। 2 अन्य भी झुलसे हैं।  पुलिस के अनुसार घटना  के उपरांत रामचंद्र परिवार और बच्चों के साथ घर के जरूरी कागजात लेकर फरार हो गया। आग से उसका घर पूरी तरह से आग की चपेट में आने से बर्बाद हो गया। पुलिस ने क्षेत्र में कम्युनिस्ट कार्यालय में रखे 63 गैस सिलेंडर को जब्त किए गए है। जिनमे से कुछ खाली थे। सिलेंडरों में धमाके व आग के उपरांत अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

कहा जा रहा है कि अपराधी रामचन्द्र साह पहले इंडिया गैस एजेंसी में काम करता था। बाद में उसने गैस एजेंसी की मिलीभगत से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का धंधा करना शुरू कर दिया था। वह अपने घर पर 200 से 300 सिलेंडर रखता था। यहीं से वह सिलेंडरों की कालाबाजारी करने लगा।  SDPO दिलीप कुमार ने कहा है कि रहवासी इलाके में इतनी बड़ी तादाद में सिलेंडर घर में रखना गैर कानूरी है। जांच के उपरांत सख्त कार्रवाई की जाएं वाली है ।

स्कूल की छुट्टी के लिए छात्र ने दोस्‍तों को पिला दिया जहर

दलित बच्चों पर जबरन गौमांस खाने और बाइबिल पढ़ने का दबाव..इंकार करने पर दबाते थे गला

प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर ने अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से मारी खुद को गोली, हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -