कभी मुंबई के घर के लिए भटकते थे विक्रम दर-दर, तब अमिताभ ने की थी मदद
कभी मुंबई के घर के लिए भटकते थे विक्रम दर-दर, तब अमिताभ ने की थी मदद
Share:

लेजेंडरी अभिनेता विक्रम गोखले अब हमारे बीच नहीं रहे। 82 वर्ष की आयु में विक्रम ने अंतिम सांस ली। विक्रम गोखले ने अपने अभिनय करियर में उम्दा कार्य कर चुके है। विक्रम गोखले ने फिल्मों में ही नहीं TV शोज में भी काम किया था। बहुत कम लोग जानते होंगे कि विक्रम गोखले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन संग अच्छी दोस्ती साझा करते थे।

अच्छे दोस्त थे अमिताभ-विक्रम: अमिताभ बच्चन और विक्रम गोखले ने कई मूवी में साथ काम किया था। इनमें अग्निपथ, खुदा गवाह, परवाना जैसी मूवी शामिल हैं। विक्रम के देहांत से अमिताभ बच्चन को भी बड़ा झटका लग चुका है। दोनों ने एक दूसरे का बुरा समय देखा था और उस बुरे दौर में एक दूजे का साथ भी देते हुए देखा गया है। जब विक्रम मायानगरी मुंबई में आशियाने की तलाश में भटक रहे थे। उन मुश्किल दिनों में अमिताभ बच्चन ने उनकी सहायता की थी।

मीडिया को दिए पुराने इंटरव्यू में विक्रम गोखले ने बोला था- जब मैंने मूवी इंडस्ट्री में एंट्री की थी तो बहुत स्ट्रगल देखा। तब मैं आर्थिक तंगी से भी गुजरा। मैं मुंबई में रहने के लिए घर ढूंढ़ रहा था। जब अमिताभ बच्चन को मेरे हालातों के बारे में पता चला तो उन्होंने पर्सनली मनोहर जोशी (उस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, 1995-99) को लेटर भी लिख दिया था। अमिताभ बच्चन की सिफारिश की बदौलत मुझे सरकार की तरफ से घर मिल गया था। मेरे पास अमिताभ बच्चन का लिखा गया लेटर आज भी है। मैंने उस लेटर को फ्रेम करवा रखा था।

विक्रम ने देखा था अमिताभ का स्ट्रगल: अमिताभ संग अपनी दोस्ती पर विक्रम गोखले ने इस बारें में बोला था- मुझे इस बात का गर्व है कि अमिताभ बच्चन मुझे जानते हैं और मैं उन्हें। हम पिछले 55 वर्षों से दोस्त हैं। मुझे उनका एटिट्यूड और नेचर पसंद है। मैं हफ्ते में एक बार उनकी मूवी देखता हूं। ऐसा मैं पिछले कई  वर्षों से कर रहा हूं। अमिताभ इंडियन सिनेमा के महान एक्टर हैं। वो सच्चे जेंटलमैन हैं। लोगों ने उनका स्टारडम देखा है। बता दें कि उन्होंने आगे कहा  है कि  मैंने उनका स्ट्रगल देखा। कैसे वो हर स्टूडियो के दरवाजे खटखटाते थे, मैंने उनका वो दौर देखा था।

 बॉलीवुड जगत में पसरा मातम...विक्रम गोखले ने दुनिया को कहा अलविदा

DRISHYAM और BLUR के बाद OTT पर हंगामा मचा दी विक्की कौशल की फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका मचाएगी अजय की ये फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -