फिर एक बार एशिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति बने गौतम अडानी, इतनी हुई कुल संपत्ति
फिर एक बार एशिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति बने गौतम अडानी, इतनी हुई कुल संपत्ति
Share:

नई दिल्ली: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी एक बार फिर से एशिया के दूसरे सबसे दौलतमंद शख्स बन गए हैं। संपत्ति के मामले में उन्होंने चीन के कारोबारी झोंग शानशान को पछाड़ा है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हैं। अडाणी अब विश्व के सबसे रईस लोगों की सूची में 14वें नंबर पर हैं।

गौतम अडाणी अब 71.3 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में आई तेजी के कारण गौतम अडाणी की संपत्ति में वृद्धि हुई है। अडाणी पावर, अडाणी गैस और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में बीते 10 दिनों में जबरदस्त उछाल आया है। अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट भी लगा। बता दें कि मुकेश अंबानी और झोंग शानशान की नेट वर्थ क्रमश: 87.8 अरब डॉलर और 66.6 अरब डॉलर है।

अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में दोबारा तेजी दिखी जा रही है। बता दें कि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) द्वारा तीन फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स फंड (FPI) का डीमैट अकाउंट ब्लॉक किया गया है। इससे उनकी नेट वर्थ में गिरावट आई थी। किन्तु अडाणी ग्रुप ने स्पष्ट कहा था कि ये खबर बकवास है और बाजार में अफवाह फैलाई गई है। 

रिकॉर्ड GDP ग्रोथ, शानदार GST कलेक्शन, फिर भी अगस्त में गई 16 लाख लोगों की नौकरियां

सोने-चांदी के भाव में फिर दर्ज की गई गिरावट, जानिए क्या हैं आज के दाम

विप्रो ने मोहम्मद आरिफ को मध्य पूर्व का कंट्री हेड और एमडी किया नियुक्त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -