इस खास मौके पर OTT पर स्ट्रीम किया जाए फिल्म पुष्पा हिंदी वर्जन
इस खास मौके पर OTT पर स्ट्रीम किया जाए फिल्म पुष्पा हिंदी वर्जन
Share:

बीते सप्ताह जब अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा- द राइज प्राइम वीडियो पर तेलुगु, तमिल और अन्य साउथ इंडियन भाषाओं में रिलीज हुई थी तो इस बात से हिंदी भाषी दर्शकों को जबरदस्त शॉक लगा था कि  मूवी हिंदी बेल्ट में इतना अच्छा कारोबार कर रही है, फिर भी इसे हिंदी में रिलीज नहीं किया गया और ना ही हिंदी में सबटाइल्स अब तक दिए गए है। मगर, अब यह शिकायत दूर होने जा रही है, क्योंकि पुष्पा- द राइज इस सप्ताह हिंदी में भी स्ट्रीम की जाने वाली है। 

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के उपरांत पुष्पा द राइज हाल ही में रिलीज हुई मूवी में सबसे ज्यादा लोकप्रिय मूवी के तौर पर उभरी है। मूवी ने सिनेमाघरों में बेहतरीन कारोबार कर चुकी है। वहीं, हिंदी भाषी क्षेत्रों के सिनेमाघरों में इसकी कमाई चौंकाने वाला था। इसीलिए मूवी को जब OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने की खबर आयी तो फैंस बहुत ही खुश हो चुके है मगर हिंदी में ना देखकर मायूस भी हो गए थे। ट्रेड जानकारों ने इस बात का अनुमान भी लगाया था कि मूवी हिंदी इलाकों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, इसलिए इसके हिंदी वर्जन को स्ट्रीम करने में विलम्ब किया गया।

मकर संक्रांति पर आएगा हिंदी वर्जन: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  हिंदी भाषा में पुष्पा- द राइज 14 जनवरी को मकर संक्रांति के खास अवसर पर प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाने वाली है। मूवी 7 जनवरी को तेलुगु और दूसरी साउथ इंडियन भाषाओं में स्ट्रीम की जा चुकी है और काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल चुका है। अल्लू की यह पहली फिल्म है, जो तेलुगु के साथ हिंदी में भी रिलीज कर दी गई है। 

फिल्म पुष्पा के हिट होते ही रश्मिका ने बढ़ाई अपनी फीस

अल्लू अर्जुन ने पिता अल्लू अरविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

श्रिया सरन ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर तस्वीर साँझा की

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -