इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 26 मई का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा।
आज की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1739- एक समय अफगानिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, मगर मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ने ईरान के नादिर शाह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे यह भारतीय साम्राज्य से अलग हो गया.
1822- नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 व्यक्तियों की मौत.
1926- लेबनान ने संविधान अपनाया.
1957- बम्बई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई.
1969- अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे.
1973- बहरीन ने संविधान अपनाया.
1983- जापान में आए 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत.
1987- श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा.
1991- थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 व्यक्तियों की मौत.
1999- इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया.
1999- सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की हिस्सेदारी का विश्व रिकार्ड बनाया.
2000- हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान से चले जायेंगे.
2014- नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली.
भारत सरकार ने जब्त किया पीयूष जैन के घर मिला 23 किलो सोना, लगाया 60 लाख का जुर्माना
शादी से 11 दिन पहले लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, खुशियों की जगह पसरा मातम
''खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स'' का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी