आज ही के दिन इजरायली सेना ने किया था गाजा पर कब्जा, जानिए 6 जून का इतिहास
आज ही के दिन इजरायली सेना ने किया था गाजा पर कब्जा, जानिए 6 जून का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 06 जून का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

आज की महत्वपूर्ण घटनाएं-
1674 - छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक.
1916 - अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया.
1919 - फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1966 - अश्वेतों के मानवाधिकारों के पैरोकार जेम्स मेरिडिथ कार्यकर्ता पर गोली चली. घटना के समय अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के मेरिडिथ अश्वेतों के दमन के खिलाफ पदयात्रा पर निकले थे.
1967 - इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया.
1981 - बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर जाने से लगभग 800 व्यक्तियों की मौत. इसे देश के सबसे बड़े ट्रेन हादसों में शुमार किया जाता है. मानसी से सहरसा जा रही इस यात्री गाड़ी के नौ में से सात डिब्बे नदी में जा गिरे.
1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा पर रोक.
1997 - बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिस्टेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया.
2001 - नेपाल के शाही परिवार पर गोलियाँ दीपेन्द्र ने ही चलाई थीं, प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार राजीव शाही का प्रेस में बयान.
2002 - इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया.
2004 - भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन.
2005 - ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति.

'सावधान! बच्चे हैं' लिखी वैन की पुलिस ने ली तलाशी, अंदर का नजारा देख उड़े होश

'जब भैंसा काटा जा सकता है तो गाय क्यों नहीं ? भाजपा के कानून पर फैसला लेंगे..', कर्नाटक के पशुपालन मंत्री वेंकटेश का बयान

शादी वाले सवाल पर भड़के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, जानिए क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -