सुशांत के जन्मदिन पर प्रेमिका रिया को आई याद, लिखा- 'तुम्हे बहुत याद करती हूं लव'
सुशांत के जन्मदिन पर प्रेमिका रिया को आई याद, लिखा- 'तुम्हे बहुत याद करती हूं लव'
Share:

बीते कल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन था। ऐसे में सोशल मीडिया पर सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड करने लगा इसी के साथ लोग सुशांत की यादों में खोये रहे। बीते कल दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद करते नजर आए और इसी लिस्ट में शामिल रहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती। जी हाँ, उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वे उन्हें बहुत याद करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

आप देख सकते हैं रिया ने एक वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वे सुशांत के साथ वर्क आउट कर रही हैं। वहीं इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और एक दूसरे को पकड़कर पोज दे रहे हैं। इस वीडियो को किसी जिम का बताया जा रहा है और इसे शेयर करते हुए रिया ने लिखा- 'तुम्हे बहुत याद करती हूं लव।' आपको बता दें कि रिया के इस वीडियो को 391,631 लाइक्स मिले है। केवल यही नहीं बल्कि लोग इस पर कमेंट कर अपनी राय भी जाहिर कर रहे हैं। कमेंट में कुछ लोग सुशांत की मौत के लिए रिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस वीडियो के लिए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। इसी के साथ कई लोगों ने रिया से ये सवाल भी पूछा कि वे सुशांत को छोड़कर क्यों चली गईं? वैसे इस वीडियो के अलावा रिया ने एक स्टोरी भी शेयर की है जिसमे वह सुशांत संग दिख रहीं हैं।

इस स्टोरी के साथ अदाकारा ने लाल दिल बनाया है। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत की पहली मुलाकात साल 2013 में यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में हुई थी। यहाँ शूटिंग करते वक्त दोनों की पहचान हो गई थी और इसके बाद दोनों की कुछ पार्टियों में मुलाकात हुई और फिर जान-पहचान दोस्ती में तब्दील हो गई। वहीं दोनों ने साल 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और साल 2019 की शुरुआत में लिव इन में रहना शुरू कर दिया था। कहा जाता है सुशांत की मौत से एक हफ्ते पहले ही रिया उनसे ब्रेकअप करके घर छोड़कर चली गई थीं।

काम के बदले डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा के इन अंगों को लेकर की थी गंदी डिमांड

जब सेट पर फिल्ममेकर ने प्रियंका चोपड़ा से कहा था- 'उतारो अंडरवियर'

हॉस्पिटल में भर्ती हुआ यह मशहूर अभिनेता, न्यूरोमस्कुलर रेयर डिजीज से है पीड़ित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -