सुहाना का बचपन का वीडियो शेयर कर बेस्ट फ्रेंड शनाया ने दी जन्मदिन की बधाई
सुहाना का बचपन का वीडियो शेयर कर बेस्ट फ्रेंड शनाया ने दी जन्मदिन की बधाई
Share:

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान आज 21 साल की हो गई हैं। ऐसे में इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई सारी हस्तियां उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आ रहीं हैं। ऐसे में सुहाना के फैंस भी लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विशेस भेजते दिखाई दे रहे हैं। अब इस खास मौके पर सुहाना की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर ने उन्हें स्पेशल अंदाज में बधाई दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shanaya Kapoor ???? (@shanayakapoor02)

आप देख सकते हैं शनाया ने बचपन का एक वीडियो शेयर किया है। जी दरअसल सुहाना और शनाया बचपन से ही करीब रही हैं और आज भी दोनों अच्छे दोस्ती के रूप में साथ रहते हैं। ऐसे में सुहाना के जन्मदिन के मौके पर शनाया ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में शनाया सुहाना के साथ डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं। सुहाना संग इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हेप्पी बर्थडे मेरी सु। हम इसी तरह से हमेशा नाचते रहेंगे।"

इस वीडियो को देखकर महीप कपूर, भावना पांडे समेत शनाया और सुहाना के फैंस ने कमेंट कर अपना प्यार जताया है। वैसे शनाया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुहाना और अनन्या पांडे के साथ अपनी एक फोटो को पोस्ट करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। आप सभी को बता दें कि सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां वो फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले ही सुहाना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां उन्हें छोड़ने के लिए पिता शाहरुख खान और उनके भाई अबराम खान पहुंचे थे।

गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश- शुभेंदु अधिकारी के भाई और पिता को Y सिक्योरिटी

कोरोना की दूसरी लहर के कारण गई 420 डॉक्टरों की जान

Tauktae के बाद अब मंडराया 'तूफ़ान यास' का ख़तरा, मछुआरों को समुद्र में न जाने का आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -