PM मोदी का जन्मदिन: 3 बजे तक डेढ़ करोड़ लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
PM मोदी का जन्मदिन: 3 बजे तक डेढ़ करोड़ लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
Share:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है ऐसे में आज उन्हें हर तरफ से बधाइयां ही बधाइयां मिल रही है। आज PM मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया है। आप सभी को बता दें कि आज भाजपा ने एक करोड़ टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था, हालाँकि दोपहर के 3 बजे तक डेढ करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लेवल पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और इसी के चलते आज करोड़ों लोगों ने अपना वैक्सीनेशन करवाया है।

आपको बता दें कि आज एक बजे तक 1 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी थी और दो घंटे बाद ही यह आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार निकल चुका है। आपको बता दें कि आज यानी शुक्रवार को एक लाख से ज्यादा स्थानों पर वैक्सीन लगाई जा रही हैं। वहीं आज के दिन को भाजपा सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मना रही है।

आज ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के पार्टी कार्यालय से सेवा एवं समर्पण अभियान का आगाज किया और इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि 'जनभागीदारी की नई इबारत लिखी जा रही है। जन-जन का विकास करना पीएम मोदी के जीवन का उद्देश्य है। जनता के लिए समर्पित करना पीएम मोदी का स्वभाव है।' आप सभी को बता दें कि 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्म हुआ। वहीं पीएम मोदी ही देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ।

अंतरिक्ष में 90 दिन गुजारने के बाद पृथ्वी पर लौटे तीन अंतरिक्ष यात्री

नाबालिग लड़के को कई बार महिला ने बनाया हवस का शिकार, ऐसा खुला राज

CBI बिल्डिंग की बेसमेंट में लगी भयंकर आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -