जन्माष्टमी पर फरमानी नाज ने गाया 'कृष्ण भजन', सुनकर मंत्रमुग्ध हुए भक्त
जन्माष्टमी पर फरमानी नाज ने गाया 'कृष्ण भजन', सुनकर मंत्रमुग्ध हुए भक्त
Share:

देशभर में जन्माष्टमी का जश्न मनाया जा रहा है। ऐसे में यदि कोई नया कृष्ण भजन सुनने को मिल जाए तो बात ही क्या होगी। प्रशंसकों के मन की बात गायिका फरमानी नाज ने पढ़ ली। इसलिए जन्माष्टमी के अवसर पर फरमानी नाज ने अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। ये गाना कृष्ण भजन है, जिसे फरमानी की आवाज में सुनना प्रशंसकों के लिए बड़ी ट्रीट है।

फरमानी के इस ब्रैंड न्यू जन्माष्टमी भजन का नाम है दीवानी दीवानी। फरमानी की आवाज में ये गीत सुकून देता है। गाने  के लिरिक्स राज हिंडसन एवं अनुज मुलहेड़ा ने लिखे हैं। फरमानी का ये जबरदस्त भजन सुनने के बाद प्रशंसकों का दिन बन गया है। उन्होंने फरमानी की आवाज की प्रशंसा की है। लोगों ने फरमानी पर गर्व व्यक्त किया है। एक शख्स ने लिखा- बहुत ही सुंदर गाया आपने। फरमानी के जन्माष्टमी भजन को जिसने भी सुना है वो उनका दीवाना हो गया है। 17 घंटे में फरमानी के इस भजन को 138k व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। व्यूज अभी यही रुके नहीं हैं बढ़ते ही जा रहे हैं।

वही कुछ दिनों पहले भी फरमानी नाज का कृष्ण भजन रिलीज हुआ था। हर हर शंभू गीत की अपार सफलता के पश्चात् फरमानी नाज ने कृष्ण भजन रिलीज किया था। गाने में फरमानी कृष्ण भक्ति में डूबी दिखाई दी थीं। फरमानी नाज के गाने का नाम हरे हरे कृष्णा था। फरमानी का ये गाना भी सुपर डुपर हिट हुआ। फरमानी नाज के गाने को लोगों की शानदार वाहवाही मिली। उनके गानों को मिलियंस में व्यूज प्राप्त होते हैं।

8 दिन बाद भी बेहोश है राजू श्रीवास्तव, फैंस को सताई चिंता

ऐसा क्या हो गया कि भरी महफ़िल में कैमरामैन बन गए अमिताभ बच्चन, जानिए पूरा किस्सा

KBC के एक एपिसोड की कितनी फीस लेते है अमिताभ बच्चन? जानकर चौंक जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -