धन तेरस पर विशेष संयोग, होगी खरीदी शुभ
धन तेरस पर विशेष संयोग, होगी खरीदी शुभ
Share:

दीपावली के दो दिन पहले धन तेरस का अवसर होगा। इस बार यह अवसर 28 अक्टूबर अर्थात शुक्रवार को रहेगा। धन तेरस पर जहां माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजन का विशेष महत्व है इसके साथ ही भगवान धन्वतरि का भी पूजन करने का महत्व इस दिन बताया गया है क्योंकि त्रयोदशी पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वतरि की भी जयंती है।

इसलिये शुक्रवार को न केवल धन के देवता और धन की देवी का पूजन अर्चन किय जायें वहीं बेहतर स्वास्थ्य के लिये भगवार धन्वतरि की भी आराधना की जाना चाहिये। ज्योतिषियों के अनुसार धन तेरस पर इस बार विशेष संयोग है इसलिये जो भी खरीदी की जायेगी, वह अति शुभ रहेगी। ज्योतिषियों ने बताया कि त्रयोदशी पर गजकेसरी योग है और यह योग सौभाग्यशाली माना जाता है।

अमृत योग में करें खरीदी

धन तेरस के दिन अमृत योग में खरीदी कल्याणकारी व सौभाग्यशाली रहेगी। इस दौरान सोना चांदी, बर्तन इत्यादि की खरीदी करना अति उत्तम होगी।

दीपक लगाने का मुर्हूत शाम 5 बजे से 6 बजे तक शाम 6 बजे से 7 बजे तक पूजन का अमृत योग शाम 5 से 6.30 बजे तक शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक

इन मुर्हूत में करें खरीदी-

सुबह 8 से 9 बजे तक

सुबह 9 से 10.30 बजे तक

शाम 4 से 5.30 बजे तक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -