UP पहुंचा ओमिक्रॉन, वैक्सीन की दोनों डोज लगे दंपत्ति पॉजिटिव
UP पहुंचा ओमिक्रॉन, वैक्सीन की दोनों डोज लगे दंपत्ति पॉजिटिव
Share:

लखनऊ: अब उत्तरप्रदेश में भी ओमीक्रॉन ने दस्तक दे दी है। जी दरअसल यहाँ गाजियाबाद में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है, हालांकि राहत भरी खबर यह है कि जिन बुजुर्ग दंपत्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है, वे दोनों अब स्वस्थ हो चुके हैं। मिली जानकारी के तहत यह दोनों ही 15 दिसंबर को दिए गए नमूने की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में निगेटिव आ चुके हैं। वहीं जीनोम सीक्वेसिंग की रिपोर्ट दंपत्ति के कोरोना मुक्त होने के बाद आई है। इस बारे में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ। राकेश गुप्ता का कहना है कि, 'नेहरू नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपत्ति में ओमfक्रॉन की पुष्टी हुई है। दोनों सेवानिवृत्त हैं। पति (69) व पत्नी (66) पिछले महीने अपने रिश्तेदारों से मिलने मुंबई गए थे। 29 नवंबर को जयपुर होते हुए कार से वापस लौटे थे। लौटने के बाद दोनों को खांसी की शिकायत हुई तो दोनों ने कोरोना की जांच कराई। तीन दिसंबर को दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए।'

वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि '15 दिसंबर को दोनों लोगों ने निजी लैब को आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने दिए। जांच में दोनों स्वस्थ पाए गए। तब तक दंपति का दस दिन का होम आइसोलेशन भी पूरा हो गया था। जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट उनके स्वस्थ होने के बाद आई है।' आप सभी को बता दें कि पति-पत्नी के कोरोना पीड़ित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची थ और उस समय दोनों से बातचीत के आधार पर पता चला कि उनके संपर्क में 39 लोग आए हैं। ऐसे में सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमे से तीन और लोग पॉजिटिव पाए गए। उसके बाद पांचों को होम आइसोलेशन में रखा गया। बताया जा रहा है दंपति ने दस दिन का होम ओइसोलेशन पूरा करने के बाद 15 दिसंबर को निजी लैब से आरटीपीसीआर जांच कराई तो निगेटिव पाई गई।

वहीं दूसरे तीन अन्य संक्रमित भी स्वस्थ हो गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दंपत्ति का टीकाकरण हो चुका है। पति-पत्नी को दोनों डोज लग चुकी हैं। प्रारंभ से ही दोनों को हल्के लक्षण थे। केवल खांसी और गीला मलगम की शिकायत थी। होम आइसोलेशन में ही वे स्वस्थ हो चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, कहा - "ओबीसी आरक्षण पर न हो मध्‍य प्रदेश पंचायत चुनाव..."

एंजेलिना से अलग होने के बाद Brad Pitt ने किया था ये बड़ा फैसला

ओमीक्रॉन: सरकार ने दी चेतवानी, चपेट में 12 राज्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -