Omicron: 15 दिन में अफ्रीकी देशों से मुंबई आए 1000 यात्री, बढ़ी चिंता
Omicron: 15 दिन में अफ्रीकी देशों से मुंबई आए 1000 यात्री, बढ़ी चिंता
Share:

मुंबई: इस समय पूरी दुनिया में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron variant) ने दहशत फैला दी है। ऐसा कहा जा रहा है यह अब तक के आए हुए सभी वैरिएंट की तुलना में ज्यादा ताकतवर और खतरनाक है। जी हाँ और अब इस खतरे के बीच मुंबई के लिए बड़ी चिंता की बात है। ऐसी खबर मिली है कि यहाँ बीते 15 दिनों में अफ्रीकी देशों से कुल 1000 यात्री मुंबई में लैंड हुए हैं। जी हाँ, इस बारे में अहम जानकारी BMC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

उनकी तरफ से यह जानकारी दी गई है कि, 'बीते 15 दिनों में 1000 यात्री मुंबई में लैंड कर चुके हैं। ये सभी लोग अफ्रीकी देशों से आ रहे थे जहां पर ओमिक्रॉन का खतरा सबसे ज्यादा बना हुआ है।' यह भी कहा जा रहा है कि अभी के लिए इन 1000 यात्रियों में से बीएमसी के पास सिर्फ 466 लोगों का डेटा मौजूद है, और इस लिस्ट में भी 100 लोगों का कोविड टेस्ट करवाया गया है। वहीं अब इन लोगों में से जो भी कोविड पॉजिटिव पाया जाएगा, उनकी रिपोर्ट जीनोम सीक्वेंस के लिए भेजी जाएगी।

यह भी कहा जा चुका है कि इन देशों से आए संक्रमित लोगों को सेवन हिल्स अस्पताल में क्वारनटीन में रखा जाएगा। आप सभी जानते ही होंगे कि इस बड़े खतरे के बीच राज्य सरकार ने अपने स्तर पर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीएमसी ने ओमिक्रॉन खतरे के बीच पांच अस्पताल और जंबो सुविधा का इंतजाम कर रखा है। फिलहाल 5 जंबो सेंटर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्क्रीनिंग को और ज्यादा कड़ा कर दिया जाएगा।

तेलंगाना के स्कूल में 42 बच्चे कोरोना संक्रमित, Omicron की जांच के लिए भेजे गए सैंपल

बड़ा विस्फोट कर सकता है Omicron, जानिए WHO ने अपनी चेतावनी में और क्या कहा ?

मूडीज का विश्लेषण नए वैरिएंट से आर्थिक सुधार पर प्रभाव पड़ सकता है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -