मुंबई में संक्रमित मिले 3 यात्री, बढ़ रही है चिंता
मुंबई में संक्रमित मिले 3 यात्री, बढ़ रही है चिंता
Share:

मुंबई: अफ्रीका समेत बाकी हाई रिस्क देश से मुंबई आए 3 और यात्री कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ मुंबई में विदेश से आए संक्रमित यात्रियों की संख्या अब 4 हो गई है। कहा जा रहा है सभी संक्रमितों को उपचार के लिए मरोल स्थित सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि 12 नवंबर से अबतक हाई रिस्क वाले देश से 1000 यात्री मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, जिनमे से 466 मुंबई के है। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है 100 यात्रियों की टेस्टिंग हुई है, इनमें से 4 पॉजिटिव मिले हैं। मिली जानकारी के तहत अंधेरी में रहने वाला एक यात्री बीते मंगलवार को कोरोना की चपेट में आया था।

वहीं बीते बुधवार को तीन और यात्री संक्रमित पाए गए। वहीं अगर हम महाराष्ट्र की बात करें तो यहाँ कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 9 हो गई है। हालांकि सभी के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। कहा जा रहा है अभी जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट आनी बाकी है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि कोरोना के ओमीक्रोन वेरियंट के खतरे के मद्देनजर, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को “जोखिम वाले” देशों से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए संस्थागत क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया और साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए फुल वैक्सीनेशन के बावजूद आरटी-पीसीआर अनिवार्य कर दिया है। यह आदेश जारी होने के बाद, मुंबई के लिए उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने की संभावना है।

आप सभी को बता दें कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष ने राज्य में हवाई यात्रा पर प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से घोषित किए हैं। इस जारी हुए आदेश में यह लिखा गया है कि भारत सरकार द्वारा 28 नवंबर, 2021 के दिशा-निर्देशों के साथ-साथ भविष्य में यदि कोई और प्रतिबंध हों तो वह लगाए जाने वाले न्यूनतम प्रतिबंधों के रूप में कार्य करेंगे।

तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान जवाद, रेड अलर्ट जारी

26 जिलों में होगी झमाझम बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

दिसंबर में बारिश से लुढ़केगा तापमान, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -