MP में भी ओमिक्रॉन का खतरा! साउथ अफ्रीका से आई महिला लापता
MP में भी ओमिक्रॉन का खतरा! साउथ अफ्रीका से आई महिला लापता
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत फैलते हुए नजर आ रही है। जी दरअसल इसकी वजह एक महिला है जो बीते 18 नवंबर को अफ्रीकी देश बोत्सवाना से जबलपुर आई है। बताया जा रहा है उसी के चलते इस समय जबलपुर से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत महिला दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से जबलपुर आई थी, लेकिन अब उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। वहीं अब यहाँ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूले हुए हैं। कहा जा रहा है अब अधिकारी उस महिला की तलाश कर रहे हैं और महिला को तलाश करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

मिली खबर के अनुसार बीते रविवार को प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर थे। इसी बीच जब उन्हें खबर लगी कि खुमो ओरीमेट सेलिन 18 नवंबर को ही बोत्सवाना से जबलपुर आई है तो तनाव फैल गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अब उसकी तलाश शुरू कर दी। है और सारे गेस्ट हाउस और होटल में छापे मारे हैं, हालाँकि अब तक महिला का कुछ पता नहीं चला है। वहीं खुमो ओरीमेट सेलिन को लेकर एयर इंडिया से बात की गई है। कहा जा रहा है एयर इंडिया आज यानि सोमवार को उसके साथ यात्रा कर रहे यात्रियों की डिटेल साझा कर सकता है। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सभी यात्रियों से संपर्क कर उनके सैंपल लेगा।

कहा जा रहा है खुमो ओरीमेट सेलिन का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी भेजा जाएगा। वैसे बीते रविवार को ही स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में अलर्ट जारी किया और इसी के साथ लोगों से महिला की जानकारी देने के लिए मदद मांगी। लोग महिला के बारे में जानकारी डॉ. विवेक ठाकुर-8962548384, डॉ. विभोर हजारी-9039095222 और डॉ. प्रियंक दुबे-9111007776 को दे सकते हैं।

कितना खतरनाक है Omicron वैरिएंट ? सबसे पहले अलर्ट करने वाली डॉक्टर ने बताए लक्षण

6 गुना ताकतवर ओमिक्रॉन वेरिएंट, जानिए क्या है लक्षण!

मंदिरों का होगा पंजीकरण, देना पड़ेगा 4% टैक्स।।, धार्मिक न्यास बोर्ड का फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -