पश्चिम बंगाल में भी Omicron ने दी दस्तक, क्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन ?
पश्चिम बंगाल में भी Omicron ने दी दस्तक, क्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन ?
Share:

कोलकाता: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट Omicron ने एक बार फिर से पूरी दुनिया को लॉकडाउन की तरफ धकेलना शुरू कर दिया है। अब भारत में भी इसके केस तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, आंध्रप्रदेश और चंडीगढ़ के बाद अब पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। 

बंगाल के मुर्शीदाबाद में 7 साल के एक बच्चे में Omicron का संक्रमण पाया गया है। यह बच्चा हाल ही में अबूधाबी से 10 दिसम्बर को हैदराबाद लौटा था और वहां से कोलकाता आया था।  हालांकि बच्चे के मां-पिता कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं. बच्चे में अभी तक कोरोना के कोई लक्ष्ण नहीं मिले हैं, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। डॉक्टर्स बच्चे का इलाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बच्चे के संपर्क में आये लोगों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।  बता दें कि पश्चिम बंगाल में Omicron संक्रमण का यह पहला केस है। 

वहीं, तेलंगाना के हैदराबाद में Omicron के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है।  हैदराबाद में नए पाए गए Omicron के मरीजों में 24 साल का एक केन्या का नागरिक और सोमालिया का एक नागरिक शामिल है।   तेलंगाना सरकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक श्रीनिवास राव ने इसकी पुष्टि की है। 

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन की सदस्य टीम का झारखंड का दौरा

भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली के अंतर्राष्ट्रीयकरण की तत्काल आवश्यकता: अमिताभ कांत

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर CM शिवराज ने दी बधाई

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -