OMG!  नहीं रहे मशहूर तिरुमाला मंदिर के वरिष्ठ पुजारी, इस वजह से हुआ निधन
OMG! नहीं रहे मशहूर तिरुमाला मंदिर के वरिष्ठ पुजारी, इस वजह से हुआ निधन
Share:

डॉलर शेषाद्री के नाम से मशहूर तिरुमाला मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पाला शेषाद्रि का सोमवार तड़के हार्ट अटैक के कारण देहांत हो गया। वह 74 साल के थे। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) को दिल का दौरा पड़ा था हॉस्पिटल ले जाते  वक़्त उन्होंने आखिरी सांसे ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह कार्तिका दीपोत्सवम के लिए शहर में थे। वह रविवार रात TTD कल्याण मंडपम में कुछ रस्मों में भी हिस्सा लिया था। जहां इस बात का पता चला है कि उन्होंने सुबह  तकरीबन 4 बजे सीने में दर्द की शिकायत की अधिकारी उन्हें अपोलो हॉस्पिटल ले गए लेकिन रास्ते में ही उनका दम निकल गया। शेषाद्रि के शव को किंग जॉर्ज हॉस्पिटल में रखा गया है अधिकारी इसे तिरुपति ले जाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जहां मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाने वाला है।

शेषाद्री वर्ष 1978 से प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर की सेवा करते थे। हालाँकि उन्होंने 31 जुलाई, 2006 को सेवानिवृत्ति प्राप्त की, लेकिन निरंतर सरकारों ने OSD के रूप में उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। मंदिर के इतिहास सभी अनुष्ठानों से अच्छी तरह वाकिफ, शेषाद्री TTD में सबसे प्रमुख व्यक्ति थे, जो विश्व के सबसे अमीर हिंदू मंदिर के केसों का प्रबंधन करते है। जब भी कोई VIP मंदिर में आता था तो उसकी उपस्थिति अनिवार्य मानी जाती थी।

ओमीक्रॉन प्रभावित देशों से भारत आने वालों के लिए यह हैं 5 खास नियम

मिलिए भारत की 'सुपर वुमन' से, जिन्हे Forbes ने दिया तीसरी सबसे ताकतवर महिला का खिताब

भारतीय रेलवे: बिना एग्जाम दिए इन पदों पर पा सकते हैं नौकरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -