OMG! पत्नी से तलाक लेना दुबई के किंग राशिद को पड़ा महंगा, देने होंगे 5500 करोड़ रुपये
OMG! पत्नी से तलाक लेना दुबई के किंग राशिद को पड़ा महंगा, देने होंगे 5500 करोड़ रुपये
Share:

नई दिल्ली: दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने अपनी बीवी राजकुमारी हया से तलाक ले लिया है। इसके बदले में उन्हें तकरीबन 5500 करोड़ रुपये (554 मिलियन पाउंड) राजकुमारी हया को देने होंगे। लंदन उच्च न्यायालय ने कहा कि शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को अपनी छठी बीवी राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन को 25.15 करोड़ पाउंड का भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त उनके बच्चों 14 वर्षीय अल जलीला तथा 9 वर्षीय जायद को 29 करोड़ पाउंड की बैंक गारंटी के तहत पैमेंट करना होगा।  

वही ब्रिटेन की उच्च न्यायालय ने किंग को इसके लिए आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि किंग को यह राशि डिवोर्स सेटलमेंट तथा बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए भुगतान करनी होगी। यह सेटलमेंट ब्रिटिश कानूनी इतिहास के सबसे बड़े सेटलमेंट में से एक है। उच्च न्यायालय के जज फिलिप मूर ने अपने निर्णय में बताया कि राजकुमारी हया तथा उनके बच्चों को आतंकवाद या फिर अपहरण जैसे खतरों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। ब्रिटेन में उन्हें विशेष सुरक्षा की आवश्यकता है।

वही राजकुमारी हया जॉर्डन के पूर्व राजा हुसैन की बेटी हैं। हया संबंध में जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला की बहन लगती हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से राजनीति, दर्शनशास्त्र तथा अर्थशास्त्र का अध्ययन किया है। 2004 में दुबई के किंग शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से शादी की थी। वह 2019 में अचानक दुबई छोड़कर इंग्लैंड चली गईं। तत्पश्चात, अपने पति पर कई इल्जाम लगाए। राजकुमारी ने स्वयं को जान का खतरा भी बताया था। ब्रिटेन में इस रकम को अब पारिवारिक विवाद के मामले में अब तक की सबसे बड़ी मुआवजा राशि बताया जा रहा है। मगर फिर भी ये हया की मांग से बहुत कम है। हया ने 1.4 बिलियन पाउंड की मांग की थी। 

यूरोपीय संघ डिजिटल कोविड पास की वैधता को 9 महीने तक सीमित करेगा

संयुक्त राष्ट्र के दूत ने इजरायल, फिलीस्तीनियों के बीच हिंसा रोकने का आह्वान

जापान सख्त सीमा नियंत्रण बनाए रखेगा: प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -