OMG! एक सांप ने कर दिया शख्स को बर्बाद, साढ़े 7 करोड़ का हुआ नुकसान
OMG! एक सांप ने कर दिया शख्स को बर्बाद, साढ़े 7 करोड़ का हुआ नुकसान
Share:

किसी शख्स की किस्मत कब पलट जाए कुछ नहीं बोला जा सकता। किसी शख्स को अमीर होने में बहुत समय लगता है, मगर बर्बाद होने के लिए एक पल ही बहुत है। ऐसा ही कुछ अमेरिका के एक शख्स के साथ हुआ है। दरअसल, अमेरिका के मैरीलैंड के रहने वाले व्यक्ति ने एक सांप के चक्कर में अपने हाथों से अपने घर में आग लगा ली। इस व्यक्ति के घर में बीते माह एक सांप घूमता हुआ नजर आया था। इसके पश्चात् व्यक्ति उस सांप को मारने की फिराक में था। 

हालांकि सांप को मारने के लिए व्यक्ति ने जो मार्ग अपनाया, उसने व्यक्ति की पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी। दरअसल, इस व्यक्ति ने जहरीले सांप को मारने के लिए अपने घर की अंगीठी में जल रहा कोयला सांप पर फेंक दिया। कोयले से सांप को तो कोई हानि नहीं हुई मगर व्यक्ति का पूरा का पूरा घर जलकर राख हो गया। घटना 23 नवंबर की है। 

प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, रात 10 बजे व्यक्ति के घर में आग लग गई। तत्पश्चात, आनन-फानन में 75 फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। हालांकि बहुत मेहनत के पश्चात् भी सबकुछ जलकर राख हो गया। व्यक्ति जहां सांप को जलते कोयले से मारना चाहता था, वहीं उस कोयले ने उसके साढ़े सात करोड़ के घर को जला दिया। इस आग के कारण व्यक्ति को लगभग साढ़े सात करोड़ की हानि हुई तथा बंगले का अधिकांश भाग जल गया। इस घटना में व्यक्ति का तो बहुत घटता हो गया, मगर सांप का क्या हुआ, यह पता नहीं चल सका है।

भारत में धीरे- धीरे बढ़ रहा Omicron, फिर सामने आया एक और नया मामला

गुजरात कांग्रेस को 9 माह बाद मिला नया अध्यक्ष, इन्हे सौंपी गई कमान

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में राज्य की वैश्विक ब्रांड छवि पर फोकस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -