भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय से प्रसिद्ध हुआ ये अभिनेता
भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय से प्रसिद्ध हुआ ये अभिनेता
Share:

भारतीय फिल्म जगत में अपनी एक्टिंग से प्रसिद्ध हुए ओम पुरी हिन्दी फिल्मों के एक जाने माने  अभिनेता थे, इनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 में पंजाब के अंबाला में हुआ था। इन्होने ब्रिटिश और अमेरिकी सिनेमा में भी कार्य किया है ओम पुरी को भारत में पद्मश्री पुरस्कार भी मिला है। ओम पुरी ने अपने फिल्मी करियर में अनेकों फिल्में की है जिनसे उन्होने दर्शकों के दिलों में एक अलग स्थान पाया है। हालांकि आज वे हमारे बीच नहीं हैं उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण 6 जनवरी 2017 को हुई थी जब वे 66 साल के थे। 

तैमूर से कई गुना ज्यादा क्यूट हैं इस एक्ट्रेस के बच्चे 

ओम पुरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की और 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, ओमपुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी और फिर इसके बाद ओमपुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप मजमा की स्थापना की। ओम पुरी ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फ़िल्म घासीराम कोतवाल से की थी।

आर बल्कि की इस फिल्म में साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और विद्या बालन

भारत में फिल्मों में जब ओम पुरी ने कदम रखा तो उन्होने साल 1980 में रिलीज फ़िल्म आक्रोश में अभिनय किया जो उनकी पहली फिल्म थी और यह फिल्म उनके सिने करियर की पहली हिट फ़िल्म साबित हुई। इसके बाद पुरी ने कई भारतीय फ़िल्मों में काम किया, साथ ही यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य में कई फ़िल्में बनाई। ओम पुरी ने 1976 की मशहूर फ़िल्म घोरीराम कोतवाल की मुख्यधारा फ़िल्मों की शुरुआत की, ओम पुरी अपने समय के मुख्य कलाकारों में से एक थे। 

कन्नड़ फिल्मों का सुपरस्टार है ये अभिनेता

#Metoo - यशराज फिल्म्स के इस शख्स पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप जानिए फिर क्या हुआ

फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' की अंजली अब दिखती है बेहद हॉट 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -