लोकसभा चुनाव 2019 : ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा ने घोषित किये 39 प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव 2019 : ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा ने घोषित किये 39 प्रत्याशी
Share:

लखनऊ : भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने पर सहमति न बन पाने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 39 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुझसे अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने की बात कह रही थी लेकिन मैं अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ूंगा।

अस्पताल में भर्ती शशि थरूर से मिलने पहुंची रक्षामंत्री निर्मला सीतरमण

विधानसभा में बना रहेगा समझौता 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने ये भी कहा कि विधानसभा में भाजपा से समझौता बना रहेगा। अगर मुझसे आज इस्तीफा मांगा जाए तो मैं दे दूंगा लेकिन मुख्यमंत्री मुलाकात के लिए समय नहीं दे रहे हैं। वही उन्होंने कहा कि आज भी मेरी इच्छा है कि मैं 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ूं लेकिन वो हमें एक सीट भी नहीं दे रहे हैं। राजभर ने शनिवार को ही भाजपा से अलग रहकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। 

18 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान, आज थम जायेगा चुनाव प्रचार

कई बार हो चुकी है बातचीत 

इसी के साथ सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कुछ दिनों पहले इस्तीफा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा है। शनिवार देर रात मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा के साथ सीट के मुद्दे पर उनकी बात हुई थी। राजभर को भाजपा ने अपने सिंबल पर लड़ने की पेशकश भी की, थी जिसे राजभर ने ठुकरा दिया था। 

प्रचार में हंगामे के बाद उर्मिला मातोंडकर को मिली सुरक्षा

प्रियंका ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, बोली- हक के लिए आवाज उठाएं तो पीटा जाता है

आचार संहिता उल्लंघन को लेकर कुछ ऐसा बोले सीएम योगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -