फिर धरने पर बैठे ओमप्रकाश राजभर, सपा नेता भी हैं साथ..., जानिए क्या है मामला ?
फिर धरने पर बैठे ओमप्रकाश राजभर, सपा नेता भी हैं साथ..., जानिए क्या है मामला ?
Share:

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर हमले के बाद सपा और सुभासपा के कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। आक्रोशित कार्यकर्ता शुक्रवार को हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए जिला मुख्यालय सरजू पाण्डेय पार्क में धरना देना शुरू कर दिया है। 

ओपी राजभर के हमलावरों की गिरफ्तारी और मुक़दमे वापस लेना की मांग कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर के साथ सपा नेता रामगोविंद चौधरी की अगुवाई में विधायकों समेत सभी जनप्रतिनिधि जुटे हैं और विरोध दर्ज करा रहे हैं। सपा MLA डॉ. वीरेंद्र यादव का कहना है कि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर उनके ही क्षेत्र में हमला होना एक सोची-समझी साजिश है। इसमें भाजपा के लोग शामिल हैं। जमानियां MLA और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा भाजपा को जिले में मिली करारी शिकस्त हजम नहीं हो रही है। इसलिए वह इस प्रकार की ओछी हरकत कर रही हैं। सिंह ने आगे कहा कि, प्रशासन आरोपियों की गिरफ्तारी में ढीला रवैया अपना कर रहा है। 

बता दें कि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को गौसलपुर गांव में कुछ युवकों द्वारा अपने ऊपर हमला किये जाने का इल्जाम लगाया था। हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने धरना प्रदर्शन किया, तो उन्हीं पर FIR दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद शुक्रवार को सुभासपा कार्य़कर्ताओं ने धरना प्रदर्शन आरंभ कर दिया है। वाराणसी, चंदौली और आसपास के जिलों से भी सुभासपा और सपा कार्यकर्ता गाजीपुर पहुंच गए हैं।

‘हम तुम्हारे भगवान के भी बाप हैं...’, खुलेआम शरद पवार ने दी हिंदू देवताओं को गाली

चिंतन शिविर: केंद्र पर सोनिया गांधी का बड़ा आरोप- 'अल्पसंख्यकों को दबा रही सरकार'

सिसोदिया ने अमित शाह से दिल्ली में विध्वंस अभियान रोकने का आग्रह किया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -