बेहद शक्तिशाली है ये छोटा सा मंत्र, जानिए इसके फायदे

सनातन धर्म में ॐ को बहुत ही शक्तिशाली माना गया है। ॐ का उच्चारण करते समय अ+उ+म् इन तीन अक्षरों का इस्तेमाल होता है। कहते हैं इन अक्षरों में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता है। सीधे एवं आसान तरीके से भक्ति करना चाहते हैं तो ये ॐ बहुत ही चमत्कारी है। इस मंत्र के जाप से बहुत से संत-महात्माओं ने बड़ी सिद्धियां हासिल की हैं। अध्यात्मिकता के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी ये मंत्र बहुत ही चमत्कारी है। धर्म के साथ विज्ञान ने भी इसे बहुत ही चमत्कारी माना है।

* ॐ का जाप स्वास्थ्य के लिए बहुत ही मायने रखता है। इस मंत्र से बहुत सी मेंटल एवं फिजिकल बीमारियां दूर होती हैं.
* थायरॉइड की परेशानी को दूर करने के लिए ॐ मंत्र का बहुत बड़ा योगदान हैं। ॐ का उच्चारण करते वक़्त गले में कंपन होती है जिसकी वजह से होने वाली थायरॉइड की समस्या से राहत प्राप्त होती है।
* ॐ  मंत्र को ब्रह्माण्ड का स्वरूप माना जाता है तथा इसमें त्रिदेव का वास होता है। इस कारण ॐ का जाप करने से हर तरह का भय दूर होता है।
* ॐ का जाप रक्तचाप को सामान्य करता है और दिल के दौरे से बचाता है।
* ॐ का जाप करने से पेट कांपता है और पाचन क्रिया मजबूत होती है।
* ॐ का जाप करने से फेफड़ों को अधिक ऑक्सीजन मिलती और शक्ति बढ़ती है।
* ॐ का जाप करने से थकान दूर होती है और ताजगी का अहसास होता है।

'मरा-मरा कहो या राम-राम...', रामचरितमानस विवाद पर आया CM बघेल का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, भोपाल में भरी हुंकार

'सपा से गठबंधन जहर खाने के समान..', रामचरितमानस पर भी खुलकर बोले राजभर

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -