पंजाब में लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम ! केजरीवाल बोले- मान सरकार का महान फैसला
पंजाब में लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम ! केजरीवाल बोले- मान सरकार का महान फैसला
Share:

अमृतसर: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में पुरानी पेंशन बहाली को वापस लागू करने पर विचार कर रही है। यदि सूबे में पुरानी पेंशन बहाल होती है तो राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड के बाद ये भारत का चौथा राज्य होगा, जहां पुरानी पेंशन प्रणाली होगी। इसको लेकर सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि पंजाब सरकार पुरानी पेंशन प्रणाली (OPS) को वापस लाने के बारे में विचार कर रही है। 

उन्होंने कहा कि, इस संबंध में मैंने अपने मुख्य सचिव से बात की है और उन्हें इसके लागू करने के बारे में अध्ययन करने के लिए कहा है। हम अपने कर्मचारियों के हित के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं पंजाब सरकार के इस फैसले को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'महान फैसला' कहा है। उन्होंने कहा कि देश के सभी सरकारी कर्मचारी चाहते हैं कि पुरानी पेंशन योजना वापस शुरू हो। इससे पहले झारखंड में हेमंत सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी है। राज्य कैबिनेट ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को हरी झंडी दे दी है। बता दें कि झारखंड में पुरानी पेंशन योजना को 1 अप्रैल 2004 को बंद कर दिया गया था और इसकी जगह राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम (NPS) लागू किया गया था। 

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने जानकारी दी है कि 15 जुलाई को हुई पिछली कैबिनेट मीटिंग में नई अंशदायी पेंशन योजना को खत्म करते हुए पुरानी पेंशन योजना को लागू करने का फैसला लिया गया था। उन्होंने बताया कि इस बारे में फैसला लिया गया कि योजना के क्रियान्वयन के लिए एक SOP तैयार की जाएगी, जिसे आज कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी। योजना को एक सितंबर से प्रभावी माना जाएगा। 

श्रीगौड़ समाजजनों ने किया तर्पण कार्य, सुचारू रूप से हुआ सम्पन्न

महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किये परमहंसी गंगा आश्रम के दर्शन

स्वामी सत्यमित्रानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण, मुख्यमंत्री ने की यह बड़ी घोषणा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -