बीच सड़क पर आपस में भिड़े शिंदे गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, सामने आया चौंकाने वाला VIDEO
बीच सड़क पर आपस में भिड़े शिंदे गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, सामने आया चौंकाने वाला VIDEO
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से सटे उल्हासनगर में शिंदे गुट के दो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के बीच खूब मारपीट हुई। इस के चलते मारपीट में दो लोग गंभीर तौर पर चोटिल हो गए। चोटिल व्यक्तियों को प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के पश्चात् उल्हासनगर पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे एवं एकनाथ शिंदे गुट के बीच कई बार संघर्ष देखने को मिला है, मगर अब परिस्थितियां बदल गई हैं। शिंदे गुट के कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे का सिर फोड़ रहे हैं। खबर के मुताबिक, मुंबई के पास उल्हासनगर कैंप नंबर 4 में एसएसटी कॉलेज के पास मनेरे गांव की सड़कें कई सालों से जर्जर हैं। यहां सांसद श्रीकांत शिंदे ने इसके लिए 17 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई थी। सांसद श्रीकांत शिंदे इस सड़क के कार्य का निरीक्षण करने आने वाले हैं।

वही इससे पहले शिंदे गुट के पदाधिकारी अरुण आशान एवं विजय जोशी कार्यकर्ताओं के साथ वहां निरीक्षण करने पहुंचे। विजय जोशी ने बताया कि इसी के चलते परिसर के पूर्व पार्षद विमल वसंत भोईर के बेटों ने कुछ साथियों के साथ मिलकर विजय व उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इसमें एक कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोट आई है। विजय जोशी ने कहा कि वह स्वयं भी चोटिल हो गए। इस घटना का वीडियो सामने आया है। इस घटना के पश्चात् विजय जोशी शिकायत दर्ज कराने विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। घटना को लेकर विजय जोशी ने नाराजगी जताई कि उनके ही गुट के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है। उल्हासनगर पुलिस मामले की तहकीकात करने मौके पर पहुंची है।

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के परिजनों को किसने दी सरकारी नौकरियां ?

'मोहना ठाकुर को जो मार देगा, उसे मिलेगा 2 लाख', पप्पू यादव ने किया बड़ा ऐलान

अपने यात्रियों को साढ़े 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पर क्यों बुला रही Indigo ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -