VIDEO! ख़बरों में छाया ये प्रिंसिपल, देखकर हैरान हुए अफसर
VIDEO! ख़बरों में छाया ये प्रिंसिपल, देखकर हैरान हुए अफसर
Share:

भागलपुर: बिहार में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था का कैसा हाल है इसकी एक बानगी सामने आई है। घटना भागलपुर जिले में नवगछिया के कोसी पार पंचायत खैरपुर कदवा के प्राथमिक विद्यालय की है। गौरतलब है कि 16 नवंबर को नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी(BDO) गोपाल कृष्णन ने पंचायत खैरपुर कदवा का मुआयना किया था। मुआयना के क्रम में उन्होंने पंचायत की सभी योजनाओं की तहकीकात की। इसी के चलते वो पंचायत के विद्यालयों में भी गए। 

कृष्णन प्राथमिक विद्यालय चांय टोला खैरपुर कदवा पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने स्कूल के दफ्तर की दीवार पर पेंट से "कार्यलल" लिखा देखा। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक पवन कुमार से प्रश्न किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि किसी बच्चे ने गलत लिख दिया है। इसे सुधार दिया जाएगा। तत्पश्चात, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने 50 में 2 से भाग देने के लिए बोला। बहुत देर तक दिमागी घोड़े दौड़ाने के पश्चात् भी वो अपने उत्तर से अफसर को संतुष्ट नहीं कर पाए।

गणित के पश्चात् बारी आई उनके अंग्रेजी के ज्ञान की। अफसर ने पूछा कि ऑरेंज की स्पेलिंग बताइए। इस पर गुरुजी ने जवाब दिया 'ORIG'। हद तो तब हो गई जब गुरुजी ने अपने नाम पवन की स्पेलिंग 'PON' बताई। गुरुजी के हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित के ज्ञान का पास में खड़े व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। जो कि ख़बरों में है। लोग इस वीडियो को देखकर मजे भी ले रहे हैं। साथ ही लोग ये भी सोचने पर विवश हैं कि ऐसे अध्यापक बच्चों को क्या ही पढ़ाते होंगे।

'हिन्दू देवी-देवताओं को निशाना बनाना एक सुनियोजित षड्यंत्र है', सीता-श्रीराम के अपमान पर भड़के साधु-संत

नीतीश सरकार के मंत्री के घर IT ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप

'आफताब को जमीन में आधा गाड़ कर पथरों से मरना चाहिए', मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -