अशोक खेमका की तरह परेशानियां झेल रहे कासनी
अशोक खेमका की तरह परेशानियां झेल रहे कासनी
Share:

चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका अपने कार्यकाल में करीब 56 स्थानांतरण झेल चुके हैं। इस दौरान वे कई विभागों में मुख्य सचिव और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। मगर उन्हें लेकर जानकारी सामने आई है कि उन्हें आवश्यकता से अधिक स्थानांतरण झेलने पड़ गए हैं। दूसरी ओर उनकी तरह ही अधिकारी प्रदीप कासनी को परेशान होना पड़ रहा है।

कासनी को 70 बार ट्रांसफर झेलना पड़ा हैं। स्थिति यह है कि उन्हें पर्यावरण विभाग की जवाबदारी दे दी गई है लेकिन, उसके बाद भी उन्हें सुविधाऐं नहीं मिली हैं। वे विभाग में ओएसडी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी सेवानिवृत्ति में तीन माह का समय ही बचा है लेकिन, इसके बाद भी उन्हें वेतन, कार्यालय वाहन और स्टाफ नहीं मिल पाया है।

जानकारी सामने आई है कि, सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यून के आदेश के बाद हरियाणा सरकार ने प्रदीप कासनी का वेतन जारी नहीं किया। हालांकि अब सरकार ने जानकारी मिलने के बाद, कासनी को स्टाफ प्रदान करने, कार्यालय वाहन देने और अन्य सुविधाऐं देने को लेकर चार सप्ताह में संबंधितों से जवाब मांगा है।

प्रदीप कासनी को लेकर जानकारी सामने आई है कि, लैंड यूज बोर्ड का ओएसडी बनने से पूर्व वे हरियाणा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। मगर यहां पर जब उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने के प्रयास किया तो फिर, उन्हें यहां से दूसरे विभाग में शिफ्ट कर दिया गया।

शूटर अनीसा सैयद ने की इस्तीफे की मांग

हरियाणा के 13 जिलों में मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद

आखिर क्या है जींद के डेढ़ किलो वजनी अमरूद का राज़

प्रद्युम्न मर्डर : अशोक को मिली जमानत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -