Odisha Day : ओडिशा के लिए खास होता है 1 अप्रैल का दिन
Odisha Day : ओडिशा के लिए खास होता है 1 अप्रैल का दिन
Share:

भारत में हर साल 1 अप्रैल को ओडिशा दिवस मनाया जाता है जो खास तौर पर ओडिशा का ही त्यौहार होता है. दुनियाभर में जहाँ भी ओडिशा से जुड़े लोग रहते हैं वो इस दिन को मनाते हैं. ओडिशा दिवस के दिन उन लोगों को याद किया जाता है जिन्होंने ओडिशा को एक पहचान दिलाई और उसे एक सफल राज्य बनाने में अपना योगदान दिया. 

ओडिशा दिवस को 'उत्कल दिवस' और 'कलिंग' भी कहा जाता है. ये दिन ओडिशा के साथ-साथ उन देशों में भी मनाया जाता है जहाँ पर ओडिशा के लोग रहते हैं. इस दिन ओडिशा में हज़ारों दुकानें लगती हैं और खूब झांकियां सजती हैं जो इस दिन को और भी खास और खूबसूरत बना देती है. ओडिशा दिवस को मनाने के लिए आतिशबाज़ी भी की जाती है जिससे आसमान और भी रंगीन हो जाता है और खूबसूरत नज़र आता है. इस दिन कई खेल और प्रतियोगिताएं भी की जाती हैं जिनमें आतिशबाज़ी भी एक प्रतियोगिता है जो वहां के लोगों द्वारा एक खेल के रूप में की जाती है. 

ओडिशा को कलिंग भी कहा जाता है क्योंकि सम्राट अशोक ने कलिंग राज्य को जीता था लेकिन उन्होंने ज्यादा समय तक राज नहीं किया. सम्राट अशोक के बाद मौर्य साम्राज्य ने कलिंग पर कई सालों तक राज किया. बाद में कलिंग का धीरे-धीरे पतन होने लगा जिसके बाद ओडिशा में हिन्दू राजवंश सामने आये जिन्होंने कई मंदिरों का निर्माण किया. उन्होंने ही ओडिशा में पूरी, भुबनेश्वर और कोणार्क जैसी जगहों पर मंदिरों का निर्माण किया जिसके लिए आज ओडिशा काफी प्रसिद्द है. 

वहीँ कई दशक लड़ते हुए 1936 में इसे अलग पहचान मिली. 1 अप्रैल 1936 में ओडिशा को एक अलग ही राज्य घोषित कर दिया गया और उसी को देखते हुए 1 अप्रैल को ही इसका स्थापना दिवस भी तय कर दिया गया. हर साल इसी की ख़ुशी में ओडिशा दिवस मनाया जाता है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -