नक्सली हमले में सेना के 3 जवान शहीद, हाई अलर्ट जारी
नक्सली हमले में सेना के 3 जवान शहीद, हाई अलर्ट जारी
Share:

मलकानगिरी : एक बार फिर देश के विभिन्न राज्यों में नक्सलियों का हमला तेज़ हो गया है। नक्सलियों ने ओडिशा के मलकानगिरी में बुधवार को IED बम धमाका कर दिया। इस दौरान बाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स के 3 जवान शहीद हो गए। धमाके के बाद बाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स के साथ नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। इस दौरान करीब 6 जवान घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों की मौत हो गई। 

ओडिशा के मलकानगिरी और छत्तीसगढ़ के सुकमा क्षेत्र में नक्सलियों ने फिर से गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इस दौरान चित्रकोंडा क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान लौट रहे BSF दल पर हमला कर दिया। दरअसल यह दल नक्सलियों द्वारा किए गए आईआईडी बम धमाके से प्रभावित हुआ। दल में शामिल 6 जवान घायल हो गए। जवानों को समय मिल पाता इसके पहले ही जवानों पर फायरिंग कर दी गई।

जिसके कारण 6 जवान घायल हो गए। बाॅर्डर सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जवानों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। उल्लेखनीय है कि वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली अन्य राज्यों में भाग रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -