ऑड-ईवन को पूरा हुआ एक हफ्ता, गुरु पर्व के दौरान मिलेगी तीन दिन की छूट
ऑड-ईवन को पूरा हुआ एक हफ्ता, गुरु पर्व के दौरान मिलेगी तीन दिन की छूट
Share:

नई दिल्ली: भारी प्रदूषण के चलते देश की राजधानी में ऑड-इवन का पहला हफ्ता पूरा हो गया है| 4 नवंबर से शुरू की गई इस योजना के तहत पहले शुरुआती 6 दिनों में 3 हजार से ज्यादा चालान काटे|  ऑड-ईवन के दौरान डीटीसी बसों में सफर करनइवालो की संख्या में बढ़ोतरी हुई, जो कि 42 लाख तक पहुंच गई है| बसों में सफर करने वाली महिला यात्रियों की भी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है| यह 40 फीसदी तक हो गई है, जबकि पहले 30-32 फीसदी ही रहती थी| इस योजना के चलते सबसे ज्यादा चालान ट्रैफिक पुलिस ने किए हैं| उल्लंघन करने पर 4 हजार रुपये का चालान किया जाता है|

ऑड-ईवन के नियम के तहत सोमवार से शनिवार तक 3000 से ज्यादा चालान बनाए गए हैं| शनिवार दोपहर 2 बजे तक कुल 3060 चालान बनाए, इसमें ट्रैफिक पुलिस ने 1772 चालान बनाए हैं| ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने 764 और रेवेन्यू डिपार्टमेंट की टीमों ने 524 चालान बनाए है| ऑड-ईवन के पहले दिन 4 नवंबर को 271 चालान बनाए गए थे| अगले दिन यह संख्या 562 हो गई| छह नवंबर को सबसे ज्यादा 709 चालान बनाए गए| 7 नवंबर को 694 और 8 नवंबर को 532 चालान बनाए गए| 9 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक 292 चालान बनाए गए|

अब अगले तीन दिन रविवार, सोमवार और मंगलवार को ऑड-ईवन से छूट मिलेगी| नियमों के अनुसार, ऑड-ईवन सोमवार से शनिवार तक लागू होता है| वहीं दिल्ली सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर 11 और 12 नवंबर को ऑड-ईवन से छूट का ऐलान किया है| हालांकि इस दौरान निजी बसे चलती रहेगी| अगले हफ्ते बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को ऑड-ईवन का पालन करना होगा|  यानी सरे हफ्ते में भी सिर्फ 3 दिन ही नियम का पालन करना होगा| 29 अक्टूबर से दिल्ली सरकार ने बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की योजना लागू कर दी है|  इसके बाद बसों में सफर करने वाली  मलाहिओं की संख्या में इजाफा हो रहा है|

जल्द आएगा प्याज की कीमत में बदलाव, भारत ने विदेश से बुलवाया 200 टन प्याज

3000 मी स्टीपलचेज में महेश्वरी ने बनाया राष्ट्रीय जूनियर रिकॉर्ड

10 करोड़ रुपए से बना है ये गोल्डन टॉयलेट, जड़े गए हैं 40 हज़ार से अधिक हीरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -