दिल्ली में फिर लागू होगा आॅड - ईवन फाॅर्मूला
दिल्ली में फिर लागू होगा आॅड - ईवन फाॅर्मूला
Share:

नई दिल्ली: आॅड - ईवन फाॅर्मूले को लेकर मिलने वाले समर्थन से दिल्ली सरकार बेहद उत्साहित है। इस योजना की सफलता के बाद अब सरकार इसे फिर से लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अप्रैल से दिल्ली में इसे लागू करने की मांग की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 81 प्रतिशत लोगों ने सर्वे में कहा है कि दिल्ली में इस तरह का सिस्टम फिर से चाहते हैं। उन्होंने विभिन्न मसलों पर राय भी ली। माना जा रहा है कि इसे करीब 15 दिन तक लागू किया जा सकता है।

हालांकि दो पहिया वाहन इस नियम से बाहर किए गए हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम दुरूस्त किए बिना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योजना को लागू करने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए निजी बसों को भी काम में लिया जाएगा। माना जा रहा है कि डीडीसीए और अन्य लोकपरिवहन व्यवस्था को 15 अप्रैल के पूर्व व्यवस्थित किया जा सकता है।

फाॅर्मूला स्कूली परीक्षा के बाद लागू किया जाएगा। दरअसल स्कूलों में बच्चों को पैरेंट्स द्वारा छोड़े जाने की सुविधा को लेकर सीएम केजरीवाल चर्चा कर रहे थे। सीएम ने यह भी कहा कि महिलाओं को इस नियम के तहत छूट मिलेगी। इस योजना को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि करीब 92 प्रतिशत लोगों ने नई कार न खरीदने की बात कही तो दूसरी ओर योजना के समर्थन में करीब 63 प्रतिशत लोगों ने इसे स्थायीतौर पर लागू करने को कहा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -