मुंबई में भी लागू होगा आॅड-ईवन फाॅर्मूला!
मुंबई में भी लागू होगा आॅड-ईवन फाॅर्मूला!
Share:

मुंबई : दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार का यूं तो भाजपा जमकर विरोध करती है लेकिन अपने विरोधियों से कुछ सीखने का नीर-क्षीर विवेक महाराष्ट्र राज्य की गठबंधन सरकार में भी जाग गया है। महाराष्ट्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार आॅड - ईवन फाॅर्मूले को मुंबई में लागू करने पर विचार कर रही है। फिलहाल इस फाॅर्मूले का अध्ययन किया जा रहा है। यदि यह योजना दिल्ली में लागू होती है तो इसे मुंबई में भी लागू किया जा सकता है। वित्तमंत्री सुधीर मुंगन्तीवार द्वारा मुंबई में सम - विषम योजना को यातायात के लिहाज से लागू करने हेतु एनसीपी की मांग पर जवाब दिया गया है।

उनका कहना था कि मुंबई को प्रदूषण से मुक्त करने हेतु सड़कों पर सम-विषम योजना का कार्यान्वयन करने की आवश्यकता बताई गई है। यदि मुंबई में ऐसा होता है तो बढ़ते प्रदूषण से बड़े पैमाने पर निजात मिल सकती है। दूसरी ओर यातायात भी सुव्यवस्थित किया जा सकता है।

मुंबई में प्रातः 8 बजे बाद सिग्नल के दौरान मिलने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिल सकेगी। इस तरह की पहल से कार्बन फुट प्रिंट मिटाने में भी सहायता मिल सकती है। इस मामले में एनसीपी ने मांग करते हुए सवाल उठाया था।

जिसके जवाब में वित्तमंत्री सुधीर मुंगन्तीवार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चार दिन में ही कोई फैसला नहीं लिया जा सकता है। इस व्यवस्था का अध्ययन करने के बाद मुंबई और उसके यातायात पर विचार किया जाएगा। इसके बाद इस योजना को किस तरह से लागू किया जा सकता है इस पर कार्य होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -