रावण दहन पर हुआ अश्लील डांस, कांग्रेस नेताओं को पैसे उड़ाते देख बोली BJP- 'ये कौन सा गांधीवाद'
रावण दहन पर हुआ अश्लील डांस, कांग्रेस नेताओं को पैसे उड़ाते देख बोली BJP- 'ये कौन सा गांधीवाद'
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ का नवगठित जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अपने गठन के पश्चात् विवादों में आ गया है। हालांकि यह विवाद नए जिले का नहीं, बल्कि जिले में विजयादशमी पर हुए अश्लील डांस को लेकर है। कांग्रेस MLA एवं नेताओं की उपस्थिति में मंच पर 'टनाटन टूरी..' गाने पर हुए लड़कियों के बोल्ड डांस से राजनीतिक हंगामा मच गया है। डांस के चलते कांग्रेस नेता नोट उड़ा रहे हैं तथा अधिकारी मंच पर बैठे हैं। इसका वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने पूछा है कि यह कौन सी संस्कृति और गांधीवाद है। 

दरअसल, जिले के खड़गवां क्षेत्र के जनपद पंचायत ग्राउंड में 5 अक्टूबर को रावण दहन था। तत्पश्चात, मंच पर सांस्कृतिक समारोह का आरम्भ किया गया। इसमें बिलासपुर से बुलाई गई लड़कियों का बोल्ड डांस देखकर भीड़ ने शोर मचाना आरम्भ कर दिया। फिर कांग्रेस नेताओं ओर अधिकारीयों ने लड़कियों पर नोटों की बारिश आरम्भ कर दी। इस डांस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक डॉ. विनय जायसवाल थे। खड़गवां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साहू भी मंच पर बैठे थे। 

वही गाने पर डांस देखकर पुलिस के जवान भी हंस रहे थे। प्रोग्राम में जिला प्रशासन के अधिकारीयों के साथ उनके ड्राइवर भी थे। कुछ तो मंच पर चढ़कर नाचने लगे। उन्हें बाद में उतारा गया। इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व MLA श्यामबिहारी जायसवाल, खड़गवां ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साहू, युवक कांग्रेस नेता मनोज शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। विधायक जायसवाल ने कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि भी दी थी। भाजपा के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जासवाल ने बताया कि कार्यक्रम में वे उपस्थित थे, किन्तु उनके सामने इस प्रकार का कृत्य नहीं किया गया। खड़गवां थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि अश्लील डांस नहीं, वहां पर छत्तीसगढ़ी डांस हो रहा था। इस वक़्त मैं भी उपस्थित था। विधायक विनय जायसवाल उपस्थित थे। उस वक़्त आरती हो रही थी। मनेंद्रगढ़ जिलाधिकारी पीएस ध्रुव का कहना है कि उन्हें इस सिलसिले में जानकारी नहीं है। व्हॉट्सऐप से जानकारी मिली है। इसका पता लगा रहे हैं। 

'मीडिया को भी अधिकारियों की ज्यादा मॉलिश नहीं करना चाहिए', आखिर क्यों भड़के कैलाश विजयवर्गीय?

सोलन से चुनावी शंखनाद करेंगी प्रियंका वाड्रा, अगले हफ्ते पहुंचेंगी हिमाचल

'हम राम-कृष्ण को नहीं मानेंगे..', लोगों को ये क्या शपथ दिला रहे केजरीवाल के मंत्री ? Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -