हिलेरी बन सकती हैं अमेरिका की प्रथम महिला राष्ट्रपति
हिलेरी बन सकती हैं अमेरिका की प्रथम महिला राष्ट्रपति
Share:

न्यूयाॅर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से खड़ी हिलेरी क्लिंटन के चुनाव प्रचार में लगे हैं। दरअसल वे हिलेरी के प्रचार में ट्रंप की आलोचना करने से भी नहीं चूके लेकिन उनका अधिकांश ध्यान अमेरिकी नागरिकों के हित में बात करने पर ही रहा। उन्होंने कहा कि हिलेरी यह चुनाव जीतकर इतिहास रच सकती हैं ओबामा ने एक कार्यक्रम में उपस्थित 65 लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिलेरी को एकतरफा तरह से जीताया जाना चाहिए। दरअसल अमेरिका में अभी तक कोई भी महिला राष्ट्रपति नहीं बनी हैं।

इसका कारण यह है कि अमेरिकी समाज महिलाओं के हाथ में सत्ता की बागडोर देखना नहीं चाहता है। मगर उन्होंने कहा कि यदि हिलेरी क्ंिलटन राष्ट्रपति बनती हैं तो यह अमेरिकी समाज के लिए अच्छा होगा। क्योंकि महिलाऐं समाज को अच्छी ओर ले जाने में और विकसित करने में मददगार होती हैं।

उन्होंने कहा हिलेरी एक चतुर, कठोर और सभी के लिए काम करने वाली महिला हैं उन्होंने विरोधियों का विरोध करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुाव के लिए विरोधी इस तरह से कार्य कर रहे हें जैसे यह रियलिटी शो हो, वे आपत्तीजनक तरह से प्रचार करते हैं और विज्ञापन एजेंसी की तरह अपना प्रचार कर रहे हैं। जबकि जनता के लिए क्या किया जा सकता है यह विचार करना भी आवश्यक है। गौरतलब है कि अभी तक अमेरिका में महिला को बतौर राष्ट्रपति नहीं चुना गया लेकिन यदि हिलेरी की जीत होती है तो वे अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -