एम्स्टर्डम में वरुण-जाह्नवी संग न्यासा देवगन ने मचाया बवाल, फोटोज वायरल
एम्स्टर्डम में वरुण-जाह्नवी संग न्यासा देवगन ने मचाया बवाल, फोटोज वायरल
Share:

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) आजकल सबसे अधिक सुर्ख़ियों में रहती हैं। वहीं इन दिनों वह विदेश में मस्ती कर रही हैं। जी दरअसल लंदन में दोस्तों संग पार्टी और मजे करने के बाद अब न्यासा एम्स्टर्डम पहुंच गई हैं। यहाँ उनकी मुलाकात जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) से हुई और ऐसे में न्यासा ने दोनों एक्टर्स के साथ टाइम स्पेंड किया। इस समय सोशल मीडिया पर स्टार किड की फोटोज वायरल हो रही हैं जो आप देख सकते हैं और इन फोटोज में आप न्यासा को जाह्नवी कपूर के साथ घूमते और मस्ती करते देख सकते हैं। जी हाँ, इन दोनों ने साथ में बहुत सारी फोटो खिंचवाई हैं और इसके अलावा वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ भी न्यासा देवगन को समय एन्जॉय करते देखा गया।

आप सभी को बता दें कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपनी नई फिल्म 'बवाल' (Bawaal) की शूटिंग एम्स्टर्डम में कर रहे हैं। इस बीच जब न्यासा और उनके दोस्त शहर में पहुंचे, तो दोनों एक्टर्स ने शूटिंग से टाइम निकालकर उनके साथ मस्ती-मजा किया। इस दौरान जाह्नवी कपूर के साथ न्यासा देवगन को कई फोटोज में पोज करते देखा जा सकता है और यहां वह पिंक कलर के टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं। वहीं जाह्नवी रेड कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं।

इसके अलावा एक और फोटो जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें वरुण धवन, उनकी पत्नी नताशा दलाल, जाह्नवी कपूर और उनके कुछ और दोस्तों को न्यासा देवगन के साथ बैठे पोज करते देखा जा सकता है। जी हाँ और सभी एक बोट में बैठे नजर आ रहे हैं, उनके पीछे पानी देखा जा सकता है। वैसे न्यासा देवगन काफी समय से लंदन में रह रही हैं और यहाँ से उनके फोटोज हर दिन सामने आते रहते हैं। न्यासा अभी विदेश में पढ़ाई कर रही हैं और एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं।

कपूर फैमिली संग नीतू ने मनाया जन्मदिन, रणबीर-आलिया ने भेजा क्यूट गिफ्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -