अपना ग्लैमरस फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं काजोल की बेटी
अपना ग्लैमरस फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं काजोल की बेटी
Share:

एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgn) इन दिनों इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उनकी बहुत सी फोटोज सामने आती रहती हैं जो लोगों के दिलों को मदहोश कर जाती है। न्यासा स्टार किड है और वह आए दिन अपने लुक्स के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। आज के समय में न्यासा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों से अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। न्यासा के हर पोस्ट ट्रेंड करने लगते हैं। अब हाल ही में उनकी सेक्सी रैप-अराउंड, प्लांजिंग नेकलाइन शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में एलीवेटर सेल्फी सामने आई है। आप देख सकते हैं इस समय यह फोटो काफी वायरल हो रही है।

जी दरअसल यह फोटो को लेकर कहा जा रहा है यह फोटो 33वीं मंजिल पर क्लिक की गई है। इस फोटो में ब्लैक ड्रेस में न्यासा देवगन का टोन्ड फिगर साफ दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ मिंट कलर का शॉर्ट हैंड बैग भी कैरी किया है। आप देख सकते हैं उनके फोटो में उनपर गोल्ड का नेकलेस न्यासा के लुक में चार चांद लगा रहा है। वैसे स्टार किड बेहद ग्लैमरस लग रही है जो आप साफ़ तस्वीर में देख सकते हैं। मिली जानकारी के तहत न्यासा ने एक ऊंची इमारत की 33वीं मंजिल पर यह फोटो क्लिक की है। इस फोटो को न्यासा के फैन क्लब ने शेयर किया है। आप देख सकते हैं फोटो पर न्यासा के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

एक ने कमेंट किया, बहुत खूबसूरत लग रही हो। दूसरे ने कमेंट कर कहा है, काजोल दीदी की खूबसूरत बेटी। इसके अलावा कई यूजर्स ने हार्ट और आग वाली इमोजी का इस्तेमाल कर रिएक्शन दिया। वैसे बीते दिनों ही ट्विंकल खन्ना के साथ एक इंटरव्यू में काजोल ने खुलासा किया था कि अजय देवगन एक प्रोटेक्टिव पिता है। जब तक न्यासा घर नहीं लौटती। तब तक उन्हें नींद नहीं आती। आप सभी को बता दें न्यासा अपनी पढ़ाई सिंगापुर के एक स्कूल से कर रही हैं। बीते साल की शुरुआत में काजोल अपनी बेटी के साथ सिंगापुर में थीं क्योंकि उस समय कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्रा पर प्रतिबंध लग गया था। ऐसे में दोनों छह महीने तक भारत नहीं लौट सकीं थीं।

फैशन के मामले में नहीं सोनम कपूर का कोई तोड़, मिल चुका है ये बड़ा खिताब

फिल्म 'तारा' को जापान में टोक्यो फिल्म अवार्ड्स में मिला ये पुरस्कार

सलमान की को याद करते हुए दिव्या ने शेयर की तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -