जायफल के इस्तेमाल से दूर हो सकती है पिम्पल्स की समस्या
जायफल के इस्तेमाल से दूर हो सकती है पिम्पल्स की समस्या
Share:

सभी लड़कियां पिंपल्स की समस्या से परेशान रहती हैं. पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. जिसमें उनके बहुत सारे पैसे खर्च हो जाते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं. जिनके इस्तेमाल से आप आसानी से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं. 

1- अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या है, तो नीम के पेस्ट का इस्तेमाल करें. इसके लिए नीम की पत्तियों को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पीस लें. अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें. बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें. ऐसा करने से आपके चेहरे से पिंपल्स की समस्या दूर हो जाएगी. 

2- चंदन के पाउडर में तुलसी के सूखे पत्तों को मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें. नियमित रूप से ऐसा करने से आपके चेहरे से पिंपल्स गायब हो जाएंगे. 

3-  जायफल पाउडर को दूध में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं. सूख जाने पर इसे ठंडे पानी से साफ कर लें. हफ्ते में दो या तीन बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं.

 

एसिडिटी की समस्या को दूर करती है पुदीने की चाय

जानिए सीढ़ियों से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स

डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है ऑलिव आयल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -