न्यूड फोटोशूट केस: पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं होंगे रणवीर सिंह !
न्यूड फोटोशूट केस: पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं होंगे रणवीर सिंह !
Share:

मुंबई: एक पत्रिका के लिए न्यूड फोटोशूट कराने वाले बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं होंगे। रणवीर को 22 अगस्त को मुंबई पुलिस के सामने पेश होना था। रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर ने मुंबई पुलिस से अतिरिक्त 2 हफ्ते का वक़्त माँगा है, जिसके बाद वो पूछताछ के लिए पेश होंगे।

 

मुंबई के एक NGO ने उनके विरुद्ध चेंबूर पुलिस थाने में केस दर्ज करा रखा है। शिकायत के अनुसार, रणवीर पर महिलाओं की भावनाओं को आहत करने और उनका अपमान करने के इल्जाम हैं।शिकायत दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने 48 घंटे की मोहलत मांगी थी। फिर रणवीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। IPC की जिस धारा-292 के तहत ये केस दर्ज किया गया था, उसके तहत 5 वर्ष और धारा-293 के तहत 3 वर्ष की सज़ा का प्रावधान है।

IT एक्ट की धारा-67A के तहत भी 4 वर्ष जेल ही सज़ा है। वहीं अभिनेता ने कहा था कि शारीरिक तौर पर नंगा होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया, यह घर उन्होंने अलीबाग में 119 करोड़ रुपए में खरीदा है।

लाल सिंह चढा के फ्लॉप होते ही इस एक्टर ने कसा आमिर खान पर तंज

फिल्मफेयर ने कंगना रनौत से वापस लिया अवॉर्ड नॉमिनेशन, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Video: गर्लफ्रेंड संग मूवी डेट पर गए ऋतिक रोशन, हाथों में था हाथ

 
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -