DUSU में एनएसयूआई का दबदबा, राॅकी तुसीद बने अध्यक्ष
DUSU में एनएसयूआई का दबदबा, राॅकी तुसीद बने अध्यक्ष
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। आज मतगणना के बाद चुनाव परिणाम सामने आए। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया। एनएसयूआई ने उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पद भी अपने नाम किया है। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी राॅकी तुसीद ने अपने प्रतिद्वंदी को हराया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संयुक्त सचिव पद एबीवीपी की झोली से छिटक जाने से एबीवीपी के खेमे में मायूसी का आलम था।

हालांकि सचिव पद पर एबीवीपी को सफलता मिली है। दूसरी ओर एनएसयूआई के खेमे में छात्रसंघ चुनाव में जीत मिलने से उत्साह दुगना हो गया। विभिन्न प्रत्याशियों की जीत तय होने के साथ ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपने झंडे मतदान केंद्र से तय दूरी के आसपास और दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में लहराने लगे।

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाईयाॅं दीं और आपस में मिठाईयाॅं खिलाकर एक दूसरे को शुभकामनाऐं दीं। चुनाव सचिव महामेधा नागर ने चुनाव परिणामों को लेकर मीडिया को जानकारी दी। चुनाव परिणाम में कुणाल सेहरावत को उपाध्यक्ष घोषित किया गया तो दूसरी ओर संयुक्त सचिव पद पर अविनाश यादव की जीत की घोषणा की गई।

यहाँ पर शिक्षकों के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

OMG! 'टाइगर ज़िंदा है' की शूटिंग के दौरान घायल हुए सलमान खान

जानिए, क्या कहता है 13 सितम्बर का इतिहास

खेल-कूद से जुड़े कुछ ख़ास प्रश्नोत्तर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -