अनिवासी भारतीयों ने मिशन 2022 का किया आगाज़
अनिवासी भारतीयों ने मिशन 2022 का किया आगाज़
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका में 30 लाख अनिवासी भारतीयों ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के सहयोग से मिशन 2022’ की शुरुआत की है ताकि 21वीं सदी में अमेरिका..भारत के सहयोग को और मजबूती दी जा सके। CII और अनिवासी भारतीयों की तरफ से आयोजित स्वागत समारोह में उद्यमी एम. आर. रंगास्वामी ने कहा, ‘हमने मिशन 2022 का लक्ष्य तय किया है जिसमें अगले सात वर्षों में अनिवासी भारतीयों के साथ कई वार्ताएं आयोजित की जाएंगी।

समारोह में अमेरिका के वाणिज्य मंत्री पेनी प्रीत्जकर और भारत की वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अगुवाई की। हर 6 महीने वार्ता होगी आयोजित उन्होंने कल बताया, लक्ष्य है कि 2022 तक अमेरिका-भारत साझीदारी 21वी सदी की महत्वपूर्ण साझीदारी बने। भारत के अंदर सकारात्मक बदलाव को उजागर करते हुए CII अध्यक्ष सुमित सुमतेर ने भारत के बदलाव में निवेश के लिए अनिवासी भारतीयों को आमंत्रित किया। उन्होंने वर्तमान में मौजूद व्यापक अवसरों को हासिल करने और परस्पर विकास में भागीदार होने का आह्वान किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -