सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, अब एनआरआइ दूल्हों की खेर नहीं
सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, अब एनआरआइ दूल्हों की खेर नहीं
Share:

नई दिल्ली: देश में लगातार बढ़ रहे शादी से संबंधित मामलों को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रूख अपना लिया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि भारत में शादी करके भाग जाने वाले एनआरआइ दूल्हों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। यहां बता दें कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें ऐसे दुल्हों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की गई है। जो शादी करने के बाद भाग जाते हैं। 

 Children's Day 2018 : पहले 20 नवबंर को मनाया जाता था बाल दिवस, इस वजह से बदली तारीख

यहां बता दें कि भारत देश में शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता है और वर्तमान समय में विदेशों में रहने वाले लड़के या लड़कियां इस बंधन को सहज ही तोड़ कर अपने देश लौट जाते हैं। हालांकि उनमें से कुछ ही लोग शादी को जीवनभर निभाते हैं। लेकिन इस तरह के बढ़ते मामलों से अब देश में चिंताएं बढ़ने लगी हैं। वहीं ऐसे मामलों में पीड़ित पक्ष को भी किसी तरह का न्याय नहीं मिल पाता है। जिससे वे कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाते फिरते हैं। 

रेपो रेट को यथावत रख सकती है आरबीआई, बैंकों की बढ़ सकती है मुश्किलें

गौरतलब है कि वर्तमान में पंजाब समेत पूरे देश में ऐसी कई महिलाएं और नवविवाहिताएं हैं, जिनसे एनआरआइ लड़कों ने धोखा देकर शादी की और थोड़े ही समय बाद वे भाग गए और अब तक उन्हें किसी भी तरह का कोई न्याय नहीं मिला है। यहां बता दें कि ऐसे मामलों को लेकर महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी पहले ही राष्ट्रीय महिला आयोग से एनआरआइ से शादी के मामलों की सुनवाई के लिए अलग सेल बनाने की मांग कर चुकी हैं।

खबरें और भी 

ताजमहल में नमाज़ अदा कर तोड़ा सुप्रीम सपोर्ट का आदेश, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

आज फिर सोने-चांदी के दामों के आई भारी गिरावट, मांग में रही कमज़ोरी

पंचतत्व में ​विलीन हुए राजनीति के 'अनंत'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -