अब आप भी एडिट कर पाएंगे अपने सभी ट्वीट, जानिए कैसे...?
अब आप भी एडिट कर पाएंगे अपने सभी ट्वीट, जानिए कैसे...?
Share:

लंबे इंतजार और यूजर्स की डिमांड के बाद आखिरकार Twitter ने एडिट फीचर भी दे डाला है। ये फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और सभी यूजर्स के लिए अब तक जारी नहीं किया गया है।  टेस्टिंग पूरी होने के उपरांत कंपनी इस फीचर को रोलआउट करने वाली है। Twitter के Edit फीचर को लेकर लोगों में मन में कई प्रश्न हैं।  मसलन ये फीचर किसे मिलने वाला है और कब तक हम अपने ट्वीट को एडिट कर सकते है? क्या हम पहले किए अपने ट्वीट्स को भी एडिट कर सकेंगे? इस तरह के कई सवाल यूजर्स के मन में आ रहे हैं। ट्विटर ने अपने ब्लॉग में ऐसे बहुत से सवाल को जवाब देने का प्रयास भी किया है।  

Twitter Edit फीचर क्या है?: सबसे पहला प्रश्न तो यही है कि ट्विटर का एडिट फीचर क्या होगा। अब तक आप Twitter पर किए अपने ट्वीट्स को एडिट नहीं कर सकते थे। जिसके लिए या तो आपको ट्वीट डिलीट करना होता था और दोबारा से ट्वीट करना पड़ता है। या फिर उस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए करेक्ट करते थे। इसके कारण से बहुत से यूजर्स एडिट फीचर की मांग करने लगे है। ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर इस फीचर भी जोड़े जा चुके है। यानी अब आप अपने ट्वीट्स को एडिट कर पाएंगे। 

क्या पुराने ट्वीट्स भी एडिट कर सकते हैं हम?: नहीं आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। Tweet Edit करने की एक लिमिट भी दी जा रही है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यूजर्स ट्वीट करने के 30 मिनट के अंदर ही अपने ट्वीट्स को एडिट कर पाएंगे। यानी आप पुराने ट्वीट्स को एडिट नहीं कर पाएंगे। साथ ही एडिट किए गए ट्वीट्स पर आइकॉन, टाइम स्टैम्प और लेबल दिखाई देने वाले है। इससे रीडर को आसानी से पता चल जाएगा कि ट्वीट कब एडिट किया गया है। 

किसे मिलेगा यह फीचर?: फिलहाल Twitter इस फीचर को टेस्ट कर रहा है। यह फीचर अभी एक छोटे ग्रुप में लोगों को मिलने वाला है और टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे एक्सपैंड और रोलआउट भी किया जाने वाला है। टेस्टिंग के उपरांत  यह फीचर Twitter Blue सब्सक्राइबर्स को मिलने वाला है, जो कंपनी की सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस है। यानी यह फीचर सभी के लिए नहीं होगा और इसके लिए लोगों को पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 

क्या आपके Laptop में भी बार-बार आ रही है ये परेशानी तो अपनाएं कुछ खास टिप्स

इंडिया में हंगामा मचाने आया POCO का ये नया स्मार्टफोन

Vivo लेकर आया अपना नया स्मार्टफोन, फीचर्स जीत लेंगे आपका दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -