अब Gmail पर भी आप आसानी से बदल सकते है नाम, बस करना होगा ये काम
अब Gmail पर भी आप आसानी से बदल सकते है नाम, बस करना होगा ये काम
Share:

Gmail का उपयोग करोड़ों लोग करते हैं। यह कम्युनिकेशन का यह बड़ा जरिया है। जिसका उपयोग पर्सनल कन्वर्सेशन से लेकर ऑफिशियल वर्क तक के लिए किया जा रहा है। Gmail के कई फीचर्स (Gmail Features) ऐसे हैं जो इसे अन्य Email प्रोवाइडर्स कंपनियों से अलग और अधिक  प्रचलित बनाते हैं। इसे यूज करने वाले इसके मेन-मेन फीचर्स से अच्छे से परिचित होने, लेकिन जिसमे कई ऐसे भी फीचर्स हैं जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को ही होती है। इसी में से एक है Email में दिखने वाले नाम को बदलने का ऑप्शन। आज हम आपको बताएंगे वो तरीका, जिससे आप अपने डिस्प्ले नाम को बदल सकते हैं।

कब पड़ती है डिस्प्ले नाम को बदलने की जरूरत: जब आप किसी को मेल भेजते हैं तो उसे आपका डिस्प्ले नेम ही पहले दिख रहा है। इसी नाम से सामने वाले को पता चलता है कि उसे किसने मेल सेंड किया है और उसे कौन सा मेल पढ़ना है। कई लोगों को लगता है कि एक बार अगर Email Id बनाते समय जो नाम रख दिया वो बदल नहीं कर सकते, लेकिन ऐसा नहीं है। आप चाहें तो इसे बदल सकते हैं। कुछ परिस्थितियों में लोग इसे अवश्य बदलते हैं। मान लीजिए किसी लड़की का विवाह हो गया और उसका सरनेम बदल गया तो उसे Gmail में भी नाम अपडेट करने की आवश्यकता महसूस होती है। कई लोग नाम के साथ संगठन का भी नाम यूज करते हैं। कंपनी बदलने पर उन्हें जिसके परिवर्तन की आवश्यकता महसूस होती है।

इन स्टेप्स को करें फॉलो: परिस्थितियां कैसी भी हो, लेकिन Gmail पर नाम बदलना बहुत ही ज्यादा आसान है। आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना नाम बदल पाएंगे।

सबसे पहले तो अपने कंप्यूटर पर Gmail लॉगिन करना होगा।
अब Gmail के पेज पर दाईं तरफ सबसे ऊपर बने सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें कई विकल्प दिखाई दे रहे होंगे। आपको Accounts and Import या Account टैब पर क्लिक करना पड़ेगा।
अब आपको Send mail as के ऑप्शन के सामने बने Edit info पर क्लिक कर सकते है।
अब आप वो नया नाम डालें जिसे आप मेल रिसीव करने वाले को दिखाना चाह रहे है।
नाम टाइप करने के बाद नीचे आकर Save changes पर क्लिक कर दें।
इस कमांड के बाद आपका Gmail डिस्प्ले नाम बदल गया होगा।

भारत ड्रोन महोत्सव 2022 में पीएम मोदी बोले- ड्रोन तकनीक भारत में भी विक्सित की जा सकती है

अब नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम को भुलाएं...इन Apps का फ्री में उठाएं लाभ

स्टार्टअप्स को इकोसिस्टम से जोड़ने के लिए सरकार कर रही प्रयास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -