अब कांग्रेस चीफ के लिए खड़गे और थरूर में जंग, त्रिपाठी का नामांकन खारिज
अब कांग्रेस चीफ के लिए खड़गे और थरूर में जंग, त्रिपाठी का नामांकन खारिज
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में अब दो ही उम्मीदवारों के बीच टक्कर होगी। दरअसल, केएन त्रिपाठी का नामांकन पत्र आज यानी शनिवार (1 अक्टूबर) को खारिज कर दिया गया है। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि झारखंड से स्थानीय नेता त्रिपाठी ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की थी मगर, आज उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है।

मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में अब सिर्फ दो प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर हैं। हालांकि, मिस्त्री ने इसका कोई कारण नहीं बताया है। बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन के अंतिम दिन खड़गे, थरूर और त्रिपाठी ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। खड़गे ने 14 सेट में अपना पर्चा भरा था और उनके प्रस्तावकों में अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, ए के एंटनी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक और जी-23 के सदस्य आनंद शर्मा, भूपेंद्र हुड्डा, पृथ्वीराज चव्हाण और मनीष तिवारी शामिल हैं।

बता दें कि नामांकन भरने के बाद अब इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद’ से अपना इस्तीफे दे दिया है। खड़गे ने अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, खड़गे ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और उदयपुर चिंतन शिविर में कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनाए गए ‘एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत के तहत अपना त्यागपत्र दे दिया है।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष पद से खड़गे ने दिया इस्तीफा, बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष ?

'भारत जोड़ो यात्रा से हुआ नए राहुल गांधी का उदय..', जयराम रमेश का दावा

बाघ का शव मिलने से मची हड़कंप, स्थानीय लोगों ने वनविभाग को दी सुचना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -